{"_id":"6325779b54ccde2a25469378","slug":"bareilly-vaccine-of-lumpy-disease-will-come-in-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: जानवारों को मिलेगी राहत, जल्द बाजार में आ जाएगी लंपी डिजीज की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: जानवारों को मिलेगी राहत, जल्द बाजार में आ जाएगी लंपी डिजीज की वैक्सीन
Sat, 17 Sep 2022 01:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:00 PM IST
सार
कर्नाटक की बायोवेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ‘लंपी प्रोवैक इंड’तकनीक हस्तांतरित कर दी गई है। इसके बाद से उम्मीद से जाग गई है कि जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
Lumpy Skin Virus Disease
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुधारू पशुओं को लंपी डिजीज वायरस से बचाने के लिए जल्द वैक्सीन का उत्पादन शुरू होगा। शुक्र वार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की वाणिज्यिक शाखा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इज्जतनगर, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार के वैज्ञानिकों ने लंपी-प्रोवैक इंड तकनीक बायोवेट प्राइवेट लिमिटेड कर्नाटक को हस्तांतरित की।
विज्ञापन
आईसीएआर के महानिदेशक एवं डेयर के सचिव डॉ. हिमांशु पाठक ने वैक्सीन के विकास के लिए वैज्ञानिकों के प्रयास की सराहना करते हुए कंपनी के मानकों के अनुरूप वैक्सीन का उत्पादन किए जाने की जानकारी दी। पशु विज्ञान के महानिदेशक डॉ. बीएन त्रिपाठी ने जल्द वैक्सीन उत्पादन शुरू करने को कहा। आईवीआरआई निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि वैक्सीन की प्रतिरोधी क्षमता करीब साल भर तक रहेगी।
विज्ञापन