फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Uday Samman Samaroh at Ramada Hotel in Bareilly today

Bareilly News: बरेली के ‘उदय’ में उत्कृष्ट योगदान का आज होगा सम्मान, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे सम्मानित

Sun, 19 Feb 2023 07:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Feb 2023 07:22 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को अमर उजाला के ‘बरेली उदय’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में शहर के ‘उदय’ में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संस्थान और प्रतिष्ठित शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Bareilly Uday Samman Samaroh at Ramada Hotel in Bareilly today
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला की ओर से 19 फरवरी यानी आज ‘बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान 2023’ का आयोजन होगा। इसमें समाज और शहर के ‘उदय’ में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संस्थान और प्रतिष्ठित शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे। आयोजन दोपहर 12 बजे सिविल लाइंस स्थित होटल रमाडा में होगा।

विज्ञापन


अमर उजाला बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान कार्यक्रम में सामाजिक और औद्योगिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली शख्सियतें सम्मानित होंगी। इसमें पुलिस, शिक्षा और समाज के हित में कार्य कर रहे समाजसेवी, पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक बनाकर आगे बढ़ाने वाले इन्वेस्टर्स को भी सम्मान से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी की सुबह 11:50 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से बरेली के रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे वह बरेली एअरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:40 बजे होटल रमाडा में आयोजित अमर उजाला के कार्यक्रम ‘बरेली उदय’ में मुख्य अतिथि रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे विशिष्ट अतिथि 

संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल इन्वेस्टर्स समिट से बरेली में प्रस्तावित करीब 39 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश और उससे शहर के ‘उदय’ की भूमिका को रेखांकित करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष गंगवार, राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, एडीजी पीसी मीना, आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी अखिलेश चौरसिया रहेंगे। कार्यक्रम के सहयोगी रामा श्यामा और मनिलम हैं। वेन्यू पार्टनर होटल रमाडा और बेवरेज पार्टनर वृंदावन बेवरेजेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed