फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly triple murder Suresh Pradhan side filed case against 16 people in faridpur police station

बरेली कटरी कांड: सुरेश प्रधान की भाभी ने 16 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा, परमवीर सिंह समेत दो हिरासत में

Sun, 15 Jan 2023 05:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Jan 2023 05:35 PM IST
सार

सुरेश प्रधान की तरह से मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष के सरदार परमवीर सिंह और रविंद्र यादव को हिरासत में लिया है। उनकी टाटा सफारी कार भी बरामद की है। 

विज्ञापन
Bareilly triple murder Suresh Pradhan side filed case against 16 people in faridpur police station
सरदार परमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कटरी गोलीकांड में आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान की भाभी अनीता देवी ने रविवार को फरीदपुर थाने पहुंचकर 16 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर सरदार परमवीर सिंह, खजांची लाल शर्मा, धर्म सिंह, रविंद्र यादव, विकल, देवेंद्र सिंह, परमिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह को नामजद करते हुए आठ अज्ञात के खिलाफ हत्या एवं हत्या का प्रयास और बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी परमवीर सिंह और रविंद्र यादव को हिरासत में लिया है। उनकी टाटा सफारी कार भी बरामद की है। परमवीर सिंह और रविंद्र यादव थाना फरीदपुर पुलिस से कार में सवार होकर मिलने आए थे। इसी दौरान थाने पर अनीता सिंह पहुंच गई। उन्होंने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद परमवीर सिंह और रविंदर को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। 

विज्ञापन

Bareilly triple murder Suresh Pradhan side filed case against 16 people in faridpur police station
पुलिस ने सफारी कार बरामद की - फोटो : अमर उजाला

यह था मामला 

फरीदपुर क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में बुधवार शाम को हुई अंधाधुंध फायरिंग में सरदार परमवीर सिंह के दो सेवादारों परविंदर और देवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। सुरेश प्रधान गुट का गुल मोहम्मद मारा गया था। सुरेश प्रधान को भी गंभीर चोटें आई थीं। गुर्गे उसे घायल अवस्था में स्टीमर में डालकर बचा ले गए थे। परमवीर सिंह की ओर से खजांची लाल शर्मा ने 18 नामजद समेत 33 के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस सुरेश प्रधान पक्ष के कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार रात मुख्य आरोपी सुरेश प्रधान को भी हिरासत में ले लिया गया है। घटना में वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि उसकी हालत गंभीर है। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। उधर, सुरेश प्रधान की भाभी ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed