{"_id":"5ac790dc4f1c1bc4618b5ee4","slug":"bareilly-too-will-be-part-of-swachchagrah-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से आजादी के लिए स्वच्छाग्रह में दिखेगी बरेली की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से आजादी के लिए स्वच्छाग्रह में दिखेगी बरेली की भागीदारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 06 Apr 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी से आजादी के लिए स्वच्छाग्रह अभियान का हिस्सा अपना शहर भी बनेगा। बिहार के चंपारण से शुरू होने वाले अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने स्वच्छ भारत की तस्वीर पेश की जाएगी। इसमें बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, इलाहाबाद, झांसी और आगरा की भूमिका भी होगी।
प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम में साल भर चले स्वच्छाग्रह अभियान की रिपोर्ट पेश की जाएगी। देश भर से 20 हजार से अधिक स्वच्छाग्रही हिस्सा लेंगे। प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष की शुरुआत कर इस पूरे साल को स्वच्छाग्रह के रूप में मनाने का फैसला किया था। इसके बाद हालात में काफी बदलाव आया है। स्वच्छता का स्तर बढ़ा है, वहीं खुले में शौच जाने वालों की संख्या भी तेजी से गिरी है। लोगों की सोच भी बदल रही है। लोगों में जागरूकता और ज्यादा बढ़े इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।