UP News: इस शहर से मुंबई और बंगलुरु की उड़ानों का बदला समय, विंटर शेड्यूल प्रभावी
बरेली में बीते दिनों एलायंस एयर ने दिल्ली की उड़ान का समय बदला था। अब इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें भी विंटर शेड्यूल के मुताबिक हो रही हैं।
विस्तार
सर्दी के मौसम की आहट के साथ ही एयरलाइंस का विंटर शेड्यूल प्रभावी हो गया है। बरेली में बीते दिनों एलायंस एयर ने दिल्ली की उड़ान का समय बदला था। अब इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें भी विंटर शेड्यूल के मुताबिक हो रही हैं।
एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक अक्तूबर की शुरुआत में ही इंडिगो मुख्यालय से विंटर शेड्यूल जारी किया गया था। अब उसी के मुताबिक उड़ानें हो रही हैं। नए शेड्यूल के तहत सुबह 11.30 बजे मुंबई से उड़कर इंडिगो की एयरबस दोपहर 1.30 बजे बरेली आ रही है। यहां से दोपहर 2.30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भर रही है।
ये भी पढ़ें- UP: सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट, ड्राइवर को पीटने का आरोप; कहा था- घर से उठवा लूंगा
बंगलुरु की फ्लाइट सुबह 10.40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.35 बजे बरेली आ रही है। यहां से दोपहर 2.35 बजे उड़ान हो रही है। पूर्व में मुंबई से दोपहर 12 बजे और वापसी 3.30 बजे, बंगलुरु से सुबह 9.55 बजे जबकि वापसी दोपहर 12.50 बजे होती थी।
बता दें कि मुंबई से बरेली के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान हो रही है। जबकि बंगलुरु के लिए सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान हो रही है। शेष दिन आवाजाही के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध हैं।