फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Three teams waited overnight .. The tigress did not come

बरेलीः तीन टीमों ने रातभर किया इंतजार.. नहीं आई बाघिन

Fri, 03 Jul 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Three teams waited overnight .. The tigress did not come
demo photo - फोटो : demo photo
फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्ट्री के जंगल मे चहलकदमी कर रही बाघिन वन विभाग की पकड़ से फिलहाल बहुत दूर है। गुरुवार को रबर फैक्टरी के आधे इलाके में लगे किसी भी कैमरे में बाघिन की फुटेज नहीं दिखी। अफसरों के निर्देश पर बाघिन को ट्रैंक्युलाइज करने के लिए विशेषज्ञों की तीन टीमें रात भर पहरा देती रहीं मगर बाघिन आई ही नहीं। विशेषज्ञ अब घेराबंदी कर बाघिन को ट्रेस करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बाघिन को ट्रैंक्युलाइज करने के लिए चीफ कंजर्वेटर ललित वर्मा ने छह विशेषज्ञों की टीम को तीन भागों में बांटकर बाघिन को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। बुधवार रात को एक टीम रबर प्लांट और दूसरी कोयला प्लांट रेलवे इंजन के पास और तीसरी टीम को मंदिर के पास तालाब के पास में तैनात कर दिया गया था। तीनों जगह एक-एक पड्डा भी बांधा गया था। योजना थी कि बाघिन जैसे ही शिकार पर हमला करेगी, उसे ट्रैंक्युलाइज कर दिया जाएगा। मगर शातिर बाघिन की चाल के आगे वन विभाग की यह योजना भी विफल हो गयी। तीनों टीमें मचान पर पूरी रात बैठकर इंतजार करती रहीं मगर बाघिन आई ही नहीं। वहीं, वन सरंक्षक जावेद अख्तर और डीएफओ भरतलाल भी पूरी रात चले ऑपरेशन की अगुवाई करते रहे। उनके मुताबिक ट्रैंक्युलाइज की तैयारी के दौरान आवाजाही से बाघिन चौकन्नी होने के कारण शिकार के पास आने के बाबजूद कहीं छिपकर बैठ गयी थी। एक दो दिन यही रणनीति रहेगी। तीनों टीमें बुधवार रात की तरह ही गुरुवार रात को मचान पर बैठकर बाघिन को ट्रेंक्यूलाइज करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed