फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Three dead bodies found in the house in Fatehganj East police entangled in murder and suicide

बरेली: फतेहगंज पूर्वी में घर में मिले तीन शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Fri, 29 Apr 2022 11:17 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Apr 2022 11:17 AM IST
सार

मृतक की मां ने बताया कि सुबह जब बहू और बेटे रामप्रकाश अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो वह और उसके एक बेटे ने दरवाजा खटखटाया। आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़कर वे कमरे में घुसे तो तीनों लोग मृत मिले।

विज्ञापन
Bareilly Three dead bodies found in the house in Fatehganj East police entangled in murder and suicide
तीन शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचा डॉग स्वायड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहगंज पूर्वी में शुक्रवार सुबह एक घर में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे में युवक, उसकी पत्नी और तीन माह की बेटी के शव पड़े हुए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन


मृतक की मां ने बताया कि सुबह जब बहू और बेटे रामप्रकाश अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो वह और उसके एक बेटे ने दरवाजा खटखटाया। आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़कर वे कमरे में घुसे। कमरे में देखा कि रामप्रकाश चुनरी से लटका हुआ है और बिस्तर पर उनकी बच्ची और बहू मृत पड़े हैं। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर फील्ड यूनिट और पुलिस पहुंच गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मृतक रामप्रकाश द्वारा अपनी पत्नी और बच्ची को मारकर स्वयं आत्महत्या की गई है। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed