{"_id":"6a763606e378f650e40a8981","slug":"bareilly-team-reaches-semi-finals-after-defeating-lucknow-4-1-bareilly-news-c-4-bly1015-941057-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लखनऊ को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची बरेली की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लखनऊ को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची बरेली की टीम
Sat, 08 Aug 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जूनियर बालक स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में बरेली मंडल की फुटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को टीम ने एकतरफा अंदाज में लखनऊ मंडल की टीम को 4-1 से हराया। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। फाइनल में पहुंचने के लिए आज टीम वाराणसी मंडल की टीम से भिड़ेगी।
प्रतियोगिता में बरेली की टीम ने आगरा, अलीगढ़ और मुरादाबाद को 5-0 से मात दी। अयोध्या को 2-0 से हराकर टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची।शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। 12वें मिनट में आर्यन और 34वें मिनट में आदिल ने गोल दागकर हाफ टाइम से पहले टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।
हाफ टाइम के बाद लखनऊ ने एक गोल कर स्कोर 1-2 किया, लेकिन बरेली के आनंद ने 45वें मिनट में और आदिल ने 54वें तथा 59वें मिनट में गोल करके बरेली की 4-1 से जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
टीम के मैनेजर अविनाश शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे मऊ में बरेली मंडल का मुकाबला सेमीफाइनल मैच में वाराणसी मंडल की टीम से होगा। सेमीफाइनल जीतने पर टीम शनिवार को अपराह्न तीन बजे से फाइनल मुकाबला खेलेगी।