फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Teacher Diwakar Arya made unique painting of Ramlala

Ram Mandir: ‘तिरपाल से मंदिर तक श्री रामलला', अयोध्या में प्रदर्शनी में लगेगी बरेली के शिक्षक की पेंटिंग

Sat, 13 Jan 2024 04:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 04:50 PM IST
सार

कहा जाता है कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। किसी कहानी को बताने का सबसे सरल तरीका भी। बरेली के एक शिक्षक ने ऐसी ही तस्वीर बनाई है, जिसमें तिरपाल से मंदिर तक श्री रामलला की कहानी दर्शायी गई है। 

विज्ञापन
Bareilly Teacher Diwakar Arya made unique painting of Ramlala
पेंटिंग के साथ कला शिक्षक दिवाकर आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त स्वतंत्र चित्रकार एवं कला शिक्षक दिवाकर आर्य के चित्र अयोध्या में लगने वाली प्रदर्शनी स्थान पाएंगे। उन्होंने अयोध्या और श्री रामलला पर आधारित अनूठी पेंटिंग बनाई हैं। दिवाकर आर्य ने बताया कि 19 से 21 जनवरी तक अयोध्या कला संस्कृति संस्थान एवं स्वदेशी संस्थान, भारत की ओर से ‘अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ चित्रकला प्रदर्शनी’ के लिए उनकी पेंटिंग मांगी गई हैं। 22 जनवरी के बाद उत्कृष्ट कलाकारों को वहां सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन


दिवाकर आर्य ने बताया कि उनकी पेंटिंग का शीर्षक ‘तिरपाल से मंदिर तक श्री रामलला’ है, जो एक्रेलिक कलर से बनाई गई है। इसमें उन्होंने तिरपाल में बैठे रामलला के साथ सर्वोच्च न्यायालय, श्री राम मंदिर, सरयू घाट, कारसेवक पुरम की प्राचीन दीवार और श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के पुरोधा महंत श्री नृत्यगोपाल दास को भी दर्शाया है। पेंटिंग अब तक की पूरी दास्तां बयां कर रही है। 

विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम का भी कर चुके हैं चित्रण 
चित्रकार दिवाकर आर्य आजादी के अमृत महोत्सव की वीर गाथा का भी चित्रण कर चुके हैं। उन्होंने कैनवास पर एक्रेलिक रंगों से सन 1857 से 1947 तक का स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास और वीर शहीदों को उकेरा। वह कारगिल विजय और पुलवामा शहीदों के चित्र भी बना चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed