फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly teacher arrested for taking loan of crores using two PAN cards

UP: बरेली में दो पैन कार्ड से करोड़ों का लोन लेने वाली शिक्षिका गिरफ्तार, कारनामे जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 05 Mar 2025 08:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 08:19 PM IST
सार

बरेली में धोखाधड़ी की आरोपी महिला शिक्षिका को जेल भेजा गया है। आरोप है कि उसने दो पैनकार्ड और नाम पतों के फर्जी प्रमाणपत्र देकर कई बैंकों से तीन करोड़ से ज्यादा रुपये का लोन लिया। लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए। 

विज्ञापन
Bareilly teacher arrested for taking loan of crores using two PAN cards
आरोपी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के एमबी इंटर कॉलेज की निलंबित शिक्षिका बदायूं जिले की मूल निवासी वंदना वर्मा को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वंदना के पास दो पैनकार्ड व फर्जी कागजात थे, जिनके सहारे उसने करोड़ों रुपये का लोन ले रखा था। कई लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर उनसे ठगी भी की थी।

विज्ञापन


बदायूं शहर की आदर्श नगर कॉलोनी की मूल निवासी वंदना वर्मा शहर के डीडीपुरम इलाके में कई साल से शानदार आवास बनाकर रह रही है। वह एमबी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय की सहायक अध्यापिका के तौर पर कार्यरत थी। वंदना के ही पड़ोसी बदायूं निवासी अमित कुमार ने पिछली साल से वंदना के काले चिट्ठे खोलने शुरू किए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IPS Anshika Verma: नारी शक्ति के लिए प्रेरणा बनीं आईपीएस अंशिका वर्मा, दिल्ली में मिला ये अवार्ड; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में विद्यालय प्रबंधन ने आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया, बाद में सबूतों के साथ डीएम और डीआईओएस से की गई शिकायत पर जांच शुरू हुई। इसमें राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य कुसुमलता ने जांच की तो वंदना को वित्तीय लेनदेन व धोखाखड़ी का दोषी माना गया। मामले में कार्रवाई शुरू हुई और वंदना को निलंबित किया गया। हाल ही में अमित कुमार की ओर से प्रेमनगर थाने में शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Trending Videos

तीन करोड़ से ज्यादा लोन लिया, विदेश यात्राएं कीं
वंदना वर्मा पर आरोप है कि उसने दो पैनकार्ड और नाम पतों के फर्जी प्रमाणपत्र देकर कई बैंकों से तीन करोड़ से ज्यादा रुपये का लोन लिया और एशोआराम की जिंदगी जी रही थी। उसने कई लोगों को शिक्षक पद पर नौकरी का झांसा देकर ठगी की। ऐसे लोग भी उसके खिलाफ शिकायतें करते घूम रहे थे। आरोप है कि बिना विभागीय अनुमति के शिक्षिका वंदना वर्मा ने विदेश यात्रा भी कर लीं। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी शिक्षिका को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed