फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly stranded in Kashmir Amarnath from passenger

कश्मीर में फंसे बरेली से गए अमरनाथ यात्री

Sun, 10 Jul 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 10 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में लगातार हो रहे प्रदर्शन से वहां बदले हालात के चलते बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए बरेली से गए लगभग सौ यात्री फंसे हैं। उनमें से कई लोगों का तो परिवार वालों का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। इस कारण घरवाले परेशान हैं। हालांकि कुछ यात्रियों ने अपने परिजनों को फोन करके सही-सलामत होने की सूचना दी है। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। शनिवार शाम को वह बरेली से गए लगभग 40 यात्रियों के जत्थे के साथ जम्मू से श्रीनगर के बीच में थे। उन्होंने फोन पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि सारे लोग ठीक से हैं और रविवार को सुबह तक श्रीनगर पहुंच जाएंगे। सांसद ने कहा कि हालात खराब होने की जानकारी कश्मीर में मिल रही है लेकिन जम्मू का इलाका सामान्य है इसलिए कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

बरेली से बाबा के दर्शन को गया एक अन्य जत्था कश्मीर में बालटाल के पास दुमैल स्थान पर फंसा है। कश्मीर में बदले हालात की वजह से जत्था शुक्रवार से दुमैल में ही रुका है। इसमें शामिल लोगों ने हालात सामान्य होने तक वहीं डेरा डाले रखने का निर्णय किया है। इस जत्थे में शामिल लोगों से उनके परिजनों का संपर्क हुआ है। उन्होंने अपने सकुशल होने की जानकारी दे दी। इस जत्थे में ब्रजेश श्रीवास्तव, ग्रीन पार्क के महेंद्र गुप्ता, शास्त्रीनगर के संजय शर्मा, ग्रेटर आकाश के विवेक दुबे, विकास पांडेय, अभिषेक पाठक, फरीदपुर के राहुल गुप्ता, बिहारीपुर के नमन मेहरोत्रा, गिरधर गोपाल शर्मा, रितेश अग्रवाल, संजयनगर के लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजेंद्र नगर के प्रभाकर मिश्रा के अलावा अनिल रावत, पंकज बिष्ट और सतीश बाबू गुप्ता आदि शामिल हैं। वहीं, संजयनगर के विवेक मिश्रा भी अपने कुछ साथियों के साथ बाबा के दर्शन को तीन दिन पहले रवाना हुए थे। शनिवार को कश्मीर में बदले हालात के बाद उनके जानने वालों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका है। इससे उनके परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed