फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly sitapur forelane work finish soon

बरेली-सीतापुर फोरलेन का निर्माण तेजी से पूरा कराया जाएगा: बृजेश

Sat, 30 Apr 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
bareilly sitapur forelane work finish soon
बरेली। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि बरेली-सीतापुर फोरलेन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जाएगा। कार्यदायी संस्थाओं से साथ बात करके काम में और तेजी लाई जाएगी। जो भी बाधाएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री ने बिजली की किल्लत के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार महंगी दरों पर बिजली खरीद रही है। किसी तरह का संकट नहीं होगा। इसका भार भी जनता पर नहीं पड़ेगा। भरपूर बिजली मिलेगी। इस बार प्रचंड गर्मी के कारण बिजली की खपत अधिक हो रही है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने लाइट मेट्रो के संचालन के सवाल पर कहा कि वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस पर बात करेंगे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बारे में कहा कि जनता ने उनके झूठे वादों की पोल खोल दी है। अखिलेश यादव भाईचारे की राजनीति नहीं करते। अपने चाचा को पहले पार्टी में बुलाया और बाद में क्या हाल किया, यह सबके सामने है। अखिलेश सम्मान करना नहीं जानते। कहा, बुलडोजर गरीबों के घर पर नहीं चलेगा। केवल माफिया पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध संपत्ति पर कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन

घर-घर तक पहुंचेगा विकास
पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर घर तक विकास पहुंचे। उसी दिशा में काम हो रहा है। प्रदेश भर में मंत्रियों के प्रतिनिधि मंडल भेजकर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। कानून का राज कायम रहेगा। गरीबों को हर तरह से मदद की जाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि शिवपाल यादव और भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बारे में उन्हें नहीं पता है। यह कार्य संगठन का है, इसलिए इसका वह जवाब नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed