{"_id":"6a4427f2ee2e9cad7005d3a4","slug":"bareilly-shooters-shine-at-the-state-shooting-championship-bareilly-news-c-4-bly1053-915979-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में चमके बरेली के निशानेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में चमके बरेली के निशानेबाज
Wed, 01 Jul 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। राइफल क्लब स्थित पैसिफिक शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में क्लब के 10 होनहार निशानेबाजों ने निर्धारित एमक्यूएस (मिनिमम क्वालीफाइंग स्कोर) हासिल कर आगामी प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है।
क्वालीफाई करने वालों में अजितेश राजावत (382/400), दर्श पाठक (367/400), रोहन रस्तोगी (365/400), कार्तिक मौर्य (336/400), रुद्र राज (331/400), अर्श मिश्रा (325/400), कृष्णा राठौर (312/400) और मानसी सिंह (306/400) शामिल हैं। इन्होंने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर पैसिफिक शूटिंग क्लब के निदेशक नवल सैन ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले अधिकांश खिलाड़ियों ने मात्र तीन से छह महीने के नियमित अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
चहक को रजत और डॉ. नीरज को स्वर्ण
14 वर्षीय निशानेबाज चहक भारद्वाज ने 25 मीटर .22 स्टैंडर्ड पिस्टल (जूनियर वूमेन वर्ग) में शानदार निशाना साधते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, दूसरी ओर नोएडा के प्रोमेथियस स्कूल शूटिंग रेंज में आयोजित 30वीं प्री उत्तर प्रदेश राज्य एयर वेपन शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं वरिष्ठ निशानेबाज डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल की अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।