फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Shivam will do court marriage with England Lucy Rowling

शिवम की दुल्हन बनेंगी इंग्लैंड की लूसी: चीन में हुई दोनों की मुलाकात, बरेली में कोर्ट मैरिज के लिए किया आवेदन

Sat, 31 Aug 2024 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

बरेली के साहूकारा निवासी शिवम इंजीनियर हैं। वह पढ़ाई के बाद चीन में जॉब करने चले गए। वहीं उनकी मुलाकात लूसी से हुई। दोनों में बातचीत हुई। दोस्ती के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया।  

विज्ञापन
Bareilly Shivam will do court marriage with England Lucy Rowling
सदर तहसील में शिवम और लूसी व उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैड के मैनचेस्टर की रहने वाली लूसी रॉलिंग ने बरेली के शिवम मिश्रा से कोर्ट मैरिज के लिए सदर तहसील में आवेदन किया है। इस पर अब तहसील से दोनों पक्षों के सत्यापन के लिए नोटिस जारी हुआ है। शहर के साहूकारा निवासी शिवम के आवेदन में दर्ज जानकारियों का सत्यापन किला थाना से होगा, जबकि लूसी के सत्यापन और एनओसी रिपोर्ट इंग्लैंड के दूतावास से मांगी गई है। 

विज्ञापन


सार्वजनिक सूचना जारी कर आपत्ति भी मांगी गई है। अगर 30 दिन में कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई तो कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया शुरू होगी। किसी भी पक्ष से आपत्ति मिलने पर उसका निस्तारण एसडीएम कोर्ट में होगा। गोरी मैम और देसी छोरे की कहानी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन

चीन में हुई दोनों की मुलाकात 
लूसी और शिवम ने शुक्रवार को अपने अधिवक्ता शांतनु मिश्रा के साथ कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। शिवम के मुताबिक बरेली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद वह चीन में नौकरी करने चले गए। वहां उनकी मुलाकात लूसी रॉलिंग से हुई। लूसी मूलतः इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर की रहने वाली हैं। दोनों की दोस्ती हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को अच्छे तरह से जाना और फिर शादी करने का निर्णय लिया। 

उप जिलाधिकारी सदर गोविंद मौर्य के मुताबिक दोनों ने गवाहों के साथ बरेली की सदर तहसील में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया है। नियम अनुसार नोटिस के साथ दोनों पक्षों से आपत्ति के लिए सूचना जारी कर दी गई है। इसके बाद कोर्ट से विवाह स्वीकृति मिलेगी और प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed