फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly secures second position in the special campaign for making Ayushman cards

UP News: विशेष मुहिम से आयुष्मान कार्ड बनाने में बरेली का दूसरा स्थान, पीलीभीत 73वें पायदान पर

Sun, 28 Dec 2025 06:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 06:18 PM IST
सार

पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक विशेष मुहिम चलाई गई। इसके तहत बरेली जिले में 21,606 कार्ड बनाए गए। इसमें प्रदेश में बरेली का दूसरा स्थान रहा है। 

विज्ञापन
Bareilly secures second position in the special campaign for making Ayushman cards
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

छूटे हुए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में शासन ने जिलेवार रैंकिंग जारी की है। प्रदेश के 75 जिलों में बरेली दूसरे जबकि पीलीभीत 73वें पायदान पर दर्ज हुआ है। मंडल के बदायूं जिले की 13वीं, शाहजहांपुर की 49वीं रैंक है। लखीमपुर खीरी 15वें स्थान पर है।

विज्ञापन


बरेली के सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, मुख्य सचिव के निर्देश पर छूटे हुए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक विशेष मुहिम चलाई गई। यह सुनिश्चित करना था कि पात्र परिवारों के वंचित सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, ताकि कोई भी लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन


मुहिम में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी बनाया गया। आयुष्मान कार्ड बनाने का नियमित डाटा स्टेट हेल्थ एजेंसी को भेजा गया, ताकि रिपोर्ट समय से अपडेट हो सके। छूटे हुए लोगों का रिकॉर्ड भी सभी टीमों को दे दिया गया ताकि परिवार के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बन सकें। इसमें स्वास्थ्य विभाग समेत नगर विकास, पंचायतीराज, ग्राम विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, खाद्य एवं रसद, चिकित्सा शिक्षा, सूचना विभाग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माह भर में बरेली में 21,606 पात्र लोग हुए आयुष्मान
रिपोर्ट के अनुसार मासिक गतिविधि के दौरान बरेली मंडल के बरेली में 21,606 कार्ड बनाए गए। क्रमश: बदायूं में 10,326, शाहजहांपुर में 8,622, पीलीभीत में 2,291 कार्ड बने। लखीमपुर खीरी में 10,271 कार्ड बनाए गए। बता दें कि इसी मुहिम के दौरान एक पंचायत सहायक ने परिवार के छूटे लोगों की सूची देखी तो उसमें उसके 55 अन्य रिश्तेदार और नातेदार जुड़े मिले। जो अब कार्ड से हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed