{"_id":"581f817c4f1c1b5915b379f4","slug":"bareilly-schools-dust-mat-external-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के स्कूलों ने बाहरी टीमाें को धूल चटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के स्कूलों ने बाहरी टीमाें को धूल चटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
cricket logo
दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित सुपरहाउस चैंपियंस ट्रॉफी टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मुकाबले हुए। शाहजहांपुर और रामपुर की टीमाें को बरेली के दो स्कूलों ने पछाड़ दिया। एक अन्य मैच में दोनों स्कूल बरेली के थे।
डीपीएस मैदान में पहला मैच सेक्रेड हार्ट और रेयान इंटरनेशनल स्कूल शाहजहांपुर के बीच हुआ। सेक्रेड ने टॉस जीतकर रेयान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। रेयान की टीम ने जितनी तेजी से रन बनाए उतनी तेजी से विकेट भी खोए। 12 ओवर में 102 रन बनाकर आल आउट हो गई। सेक्रेड हार्ट की टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर 10वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। दृष्टांत ने आठ रन देकर चार विकेट लिए। इनको मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में कैम्ब्रिज और हैरो स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। कैम्ब्रिज ने टॉस जीतकर हैरो को बल्लेबाजी दी। हैरो ने 18 ओवर में 165 रन की चुनौती दी। कैम्ब्रिज की टीम मात्र 138 रन पर ढेर हो गई। आलराउंडर मोहम्मद उवैस को मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीसरा मैच केवी एनईआर मैदान में सनवे रामपुर और सोबती बरेली के बीच हुआ। सोबती ने पहले बल्लेबाजी कर तय 20 ओवर में 117 रन बनाए। सनवे मात्र 97 रन पर ऑल आउट हो गई। सोबती के हिमांशु ने 42 रन बनाए। इन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट में खेल विभाग के सर्वेश यादव, विमल मिश्रा, सुशील दत्त, पवन चंद, कौशल पाल, वैभव, हफ ीज खान, अवधेश का सहयोग रहा।