{"_id":"68c1ec7c2cae7771790973ab","slug":"bareilly-runner-up-in-under-17-and-19-badminton-categories-bareilly-news-c-4-vns1074-723072-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैडमिंटन के अंडर-17 व 19 वर्ग में बरेली उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैडमिंटन के अंडर-17 व 19 वर्ग में बरेली उपविजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग अंडर-17 व 19 की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आगरा अव्वल रहा। बैडमिंटन के अंडर-17 व 19 में बरेली उपविजेता बना।
टेबल टेनिस में बालक वर्ग की अंडर-14 प्रतियोगिता में प्रयागराज ने पहला, बरेली ने दूसरा और आगरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में आगरा की टीम विजेता रही। प्रयागराज उपविजेता और गोरखपुर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में भी आगरा ने बाजी मारी। प्रयागराज दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग में अंडर-14 के फाइनल मुकाबले में प्रयागराज ने पहला, लखनऊ ने दूसरा, अयोध्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में भी प्रयागराज ने बाजी मारी। अयोध्या दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में अयोध्या अव्वल रहा। प्रयागराज दूसरे, लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
बैडमिंटन के अंडर-14 बालक वर्ग में सहारनपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुरादाबाद दूसरे, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में प्रयागराज को प्रथम, बरेली को द्वितीय और आगरा को तृतीय स्थान मिला। अंडर-19 वर्ग में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ विजेता बना। बरेली उपविजेता और कानपुर तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-14 बालिका वर्ग में अयोध्या ने बाजी मारी। वाराणसी को द्वितीय, लखनऊ को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा। अंडर-17 वर्ग में वाराणसी ने पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाया। वीबीएस गोरखपुर उपविजेता और झांसी तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में अयोध्या की टीम विजेता बनी। लखनऊ दूसरे, गोरखपुर तीसरे स्थान पर रहा।
आज होंगे एकल मुकाबले
मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि बुधवार को बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सभी वर्गों के एकल मुकाबले शुरू हो गए हैं, जिनका फाइनल बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली राकेश कुमार, जीआईसी के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन नईम अहमद, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय ने किया। संवाद
-- -
अव्यवस्थाओं से परेशान रहे खिलाड़ी
बरेली। 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विद्यार्थी अव्यवस्थाओं से जूझते नजर आए। खिलाड़ियों ने बताया कि ठहरने के लिए जो कमरे उपलब्ध कराए गए, वहां साफ-सफाई का कोई इंतजाम नहीं था। नहाने का उचित स्थान नहीं था। वॉशरूम की संख्या भी बेहद कम थी। खिलाड़ियों ने बताया कि न तो उन्हें चादर दी गई और न ही कमरे साफ मिले। कई जगह मच्छरों का प्रकोप था। गर्मी से हालात और बिगड़ गए। कई कमरों में पंखे तक नहीं चल रहे थे। ऐसे में आराम करना तो दूर, सोना तक मुश्किल हो गया। मजबूरी में कई खिलाड़ियों को अपने खर्चे पर अलग से होटल में कमरे लेकर रुकना पड़ा। संवाद