{"_id":"68716c207d8aea76c70726b8","slug":"bareilly-riders-reach-semi-final-due-to-pallavs-all-round-performance-bareilly-news-c-4-bly1003-679652-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पल्लव के हरफनमौला प्रदर्शन से बरेली राइडर्स सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पल्लव के हरफनमौला प्रदर्शन से बरेली राइडर्स सेमीफाइनल में
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। बरेली राइडर्स और एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मुकाबले में बरेली राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाए। पल्लव प्रताप सिंह ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 35 व कृपांशु गंगवार ने 30 रन बनाए। क्रिकेट नर्सरी रेलवे ग्राउंड की टीम के गेंदबाज आकाश कुमार ने तीन, शुभ और सचिन राठौड़ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में क्रिकेट नर्सरी की पूरी टीम 13.4 ओवरों में मात्र 52 रनों पर ढेर हो गई। पल्लव ने दो विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए बरेली राइडर्स के पल्लव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर एसआरएमएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान हिमांशु गंगवार ने 21 गेंदों में छह छक्कों की मदद से नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। लाखन ने नौ गेंदों में तीन गगनचुंबी छक्के लगाकर 35 रनों का योगदान दिया। जीपी क्रिकेट अकादमी के लिए शिव प्रताप, अक्षत और अभिनव ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में जीपी की पूरी टीम 12.4 ओवर में महज 57 रनों पर ढेर हो गई। लाखन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुकाबलों का उद्घाटन उपखंड अधिकारी शिवम पटेल ने किया। इस दौरान माजिद हसन खान, अबरार खान, मनीष सिंह, यूसुफ अंसारी, विपिन कुमार, अमित कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद