फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly residents trapped in the trap of cyber thugs are transferring money themselves

Bareilly News: साइबर ठगों के झांसे में फंसे बरेली वाले, खुद ही ट्रांसफर कर रहे रुपये

Sun, 25 Jan 2026 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Bareilly residents trapped in the trap of cyber thugs are transferring money themselves
रकम दोगुनी करने, सर्वे और सोफा खरीदने का झांसा देकर की ठगी, एक मामले में कोतवाली, दो मामलों में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। साइबर ठगों ने अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को चूना लगाना शुरू कर दिया है। किसी को रिश्तेदार बनकर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया तो किसी को सर्वे और सोफा खरीदने के नाम पर ठगा गया। खास बात यह है कि साइबर ठगों के झांसे में आकर लोग खुद ही उनके खातों में रुपये भेज रहे हैं।
कोतवाली इलाके में कुमार सिनेमा के पास रहने वाले फर्नीचर व्यापारी अजीम कुरैशी ने कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनके व्हाट्सएप पर सोफा खरीदने का मेसेज आया। मेसेज के बाद सोफे के सैंपल भेजने के लिए कहा गया। सोफा पसंद कर रुपये डालने के लिए खाता नंबर पूछा। अजीम के मोबाइल फोन पर रुपये खाते में आने के तीन मेसेज आए। इसके बाद ठग बोला कि गलती से रुपये अधिक पहुंच गए हैं। अजीम ने बिना बैलेंस देखे जल्दबाजी में 87000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कोतवाली में अजीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

---
केस दो
टेलीग्राम पर सर्वे के नाम पर की ठगी
- नवाबगंज के मोहल्ला नीमगढ़ निवासी अंकित सक्सेना ने साइबर थाना प्रभारी डीके शर्मा को बताया कि उनकी टेलीग्राम आईडी पर मेसेज आया था। मेसेज करने वाले ने उन्हें सर्वे करने और इसके बदले मोटा मुनाफा मिलने का झांसा दिया। रोहित जायसवाल नाम के ठग ने टेलीग्राम पर सर्वे करने के नाम पर 7 लाख 14 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी मांगे। रोहित जायसवाल द्वारा दी गई यूपीआईडी पर अंकित ने यह रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग चार लाख रुपये और मांगने लगा। तब अंकित को साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। उन्होंने इसकी रिपोर्ट साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस तीन
रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी
- भुता निवासी अरविंद पांडेय ने इसी तरह की ठगी की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक रिश्तेदार बनकर ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल की। उसने रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। वह उसे रिश्तेदार समझकर उसकी बातों में आ गए। ऐसा करने पर उनके 656300 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो देर हो चुकी थी। थाना प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
---
ये बरतें सावधानी
किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।

ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed