{"_id":"63892b4c9e27853ee66a7d6b","slug":"bareilly-rat-died-due-to-suffocation-not-drowning-in-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly : नाले में डुबोने से नहीं, दम घुटने से हुई थी चूहे की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly : नाले में डुबोने से नहीं, दम घुटने से हुई थी चूहे की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा
Fri, 02 Dec 2022 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:01 AM IST
सार
Bareilly : भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में पोस्टमार्टम हुआ तो यह तथ्य सामने आया कि चूहे के फेफड़ों तक नाली का पानी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में पानी में डुबोकर चूहे की हत्या करने के मामले मेंे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत का कारण दम घुटना था। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में पोस्टमार्टम हुआ तो यह तथ्य सामने आया कि चूहे के फेफड़ों तक नाली का पानी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
ईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. केपी सिंह ने बताया, चूहे के लिवर में पहले से दिक्कत थी। अधिक समय तक उसका जिंदा रह पाना मुश्किल था। चूहे के शरीर की संरचना ऐसी होती है कि फेफड़ों तक जल्दी पानी नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन
यह था मामला
बदायूं के पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मनोज को चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर नाले में डुबाते देखा था। उन्होंने वीडियो बनाकर थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पर पूछताछ कर छोड़ दिया। पशु चिकित्सालय ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया, तो शव को आईवीआरआई भेजा गया था।
विज्ञापन