{"_id":"6802c325ff75c4fec0033dcd","slug":"bareilly-ranks-second-in-the-state-in-providing-online-consultation-to-patients-bareilly-news-c-4-lko1064-621401-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मरीजों को ऑनलाइन परामर्श देनेमें प्रदेश में बरेली का दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मरीजों को ऑनलाइन परामर्श देनेमें प्रदेश में बरेली का दूसरा स्थान
विज्ञापन
बरेली। किन्हीं वजहों से इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचने में असमर्थ मरीजों के लिए चल रही टेली कंसल्टेंसी यानी ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श देने की सुविधा में बरेली काे प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। वर्ष 2024-25 में बरेली में 7.56 लाख मरीजों को परामर्श दिया गया।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक, 8.91 लाख मरीजों का परामर्श देकर प्रयागराज पहले स्थान पर है। बताया कि स्थिति में सुधार के लिए टेली कंसल्टेंसी की नियमित समीक्षा की जा रही है। जरूरत पड़ने पर सीएचओ के साथ मीटिंग कर उनको जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
साथ ही उनके काम की निगरानी की जिम्मेदारी एसीएमओ और डीसीपीएम को दी गई है। प्रयास है कि दूर-दराज के मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिल सके। उन्हें बेवजह अस्पताल तक न आना पड़े। ब्यूरो