फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly railway staffs quarantined as one found corona positive two days ago

बरेली: कोरोना पॉजिटिव लोको पायलट से हाथ मिलाने वाले 26 कर्मचारी क्वारंटीन, नोएडा से जुड़े हैं संक्रमण के तार

Thu, 02 Apr 2020 12:13 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 02 Apr 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Bareilly railway staffs quarantined as one found corona positive two days ago
सांकेतिक चित्र

बरेली के सुभाष नगर निवासी कोरोना संक्रमित लोको पायलट से हाथ मिलाने वाले 26 रेल कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। अब ये कर्मचारी 14 दिन तक घरों से नहीं निकलेंगे। इनमें लोको पायलट के अलावा डिप्टी स्टेशन अधीक्षक भी शामिल हैं। इनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन


किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। मालूम हो कि सुभाष नगर में 21 मार्च को एक युवक नोएडा से घर लौटा था। तबीयत बिगड़ने पर जांच हुई तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। इस बीच वह परिवार के सभी लोगों से मिला था। 
विज्ञापन


दो दिन पहले पता चला कि संक्रमित युवक के परिवार के पांच सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें युवक के पिता भी शामिल थे। पिता पेशे से लोको पायलट हैं। 22 मार्च को युवक के लोको पायलट पिता ड्यूटी पर चले गए थे। लोको लॉबी में एंट्री के दौरान वे कई लोगों से मिले। इनमें ड्यूटी पर तैनात एक डिप्टी स्टेशन अधीक्षक भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट के संक्रमित होने की खबर मिलने पर आरपीएफ ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि लोको पायलट 26 कर्मचारियों से मिले थे। मुरादाबाद रेल डिवीजन के एडीआरएम मानसिंह मीणा ने बताया कि सभी कर्मचारियों क्वारंटीन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed