फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police raided the house of accused tire trader

Bareilly News: बरेली पुलिस ने आरोपी टायर व्यापारी के घर पर दी दबिश

Thu, 17 Oct 2024 06:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Bareilly police raided the house of accused tire trader
शाहजहांपुर। नकली नोटों के मामले में बरेली पुलिस ने जिले की पुलिस के साथ मंगलवार को टायर व्यापारी रवि अरोड़ा व उसके बेटे आयुष के घर पर छापा मारा, लेकिन दरवाजे पर ताला लगा देखकर पुलिस लौट गई। आसपास के लोगों से पिता-पुत्र के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना मुखबिरों का नेटवर्क सक्रिय कर दिया है। उनके करीबियों पर भी निगाह रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके करीबियों से पुलिस पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को बरेली में डेलापीर मंडी के व्यापारियों ने तिलहरजई निवासी विवेक मौर्या को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। विवेक ने पूछताछ में टायर व्यापारी रवि अरोड़ा व उनके बेटे आयुष का नाम कुबूला था। उसने पुलिस को बताया कि खुद की लग्जरी कार से पिता-पुत्र के साथ यहां आया था। उसके पकड़े जाने पर पिता-पुत्र नकली नोटों की खेप लेकर कार से भाग गए थे। चौक इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि इज्जतनगर थाने की पुलिस ने आरोपी रवि अरोड़ा के घर पर छापा मारा है। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed