{"_id":"5ed952d48ebc3e9090615a64","slug":"bareilly-police-increase-rigor-in-rampur-garden-biharpur-hotspot-ends-bareilly-news-bly408123131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः रामपुर गार्डन में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, बिहारीपुर हॉटस्पॉट खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः रामपुर गार्डन में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, बिहारीपुर हॉटस्पॉट खत्म
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम डिलीवरी लेने से बच रहे लोग, बार बार लगा रहे बाहर का चक्कर
विज्ञापन
बरेली। रामपुर गार्डन में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। यहां पुलिस बाहरी लोगों को घुसने से पहले अच्छी तरह पड़ताल कर रही है। वहीं स्थानीय लोग होम डिलीवरी की बजाय बाहर जाकर सामान खरीदने में लगे हैं। बिहारीपुर हॉटस्पॉट को तय अवधि पूरी होने पर खत्म कर दिया गया है।
रामपुर गार्डन में एक ओर की सील खुलने पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। जबकि हॉटस्पॉट क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी भी सख्ती करने से बच रहे थे। ऐसे में कबाड़ी तक अंदर आकर अस्पतालों का कचरा खरीद ले गए। अमर उजाला ने सच्चाई छापी तो कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने दोबारा से इलाके में सख्ती बढ़ा दी। पुलिस ने बार बार आवाजाही कर रहे लोगों से भी टोकाटाकी शुरू कर दी। खास बात देखने में आई कि रामपुर गार्डन के कई लोग होम डिलीवरी को खुलवाई गई दुकानों पर ऑर्डर देने से बच रहे हैं और खुद बाजार या बाहरी क्षेत्र की दुकानों से सामान खरीद रहे हैं। ऐसे कई लोग पुलिस की पूछताछ से असहज हुए। पुलिस ने समझाया कि बंदिश इनकी भलाई के ही लिए है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने 21 दिन पूरे होने पर बिहारीपुर से बांस बल्ली हटवा ली हैं। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि शासन के मानक के अनुसार ऐसा किया गया है।