फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly - Police has bonded three lakh people

विधानसभा चुनावः पुलिस ने तीन लाख लोगों को किया मुचलका पाबंद

Tue, 25 Jan 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bareilly - Police has bonded three lakh people
बरेली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोन में पुलिस ने सख्ती कर दी है। अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थ और मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोशल साइट्स पर भी पुलिस नजर रखे है। जोन में पुलिस को तीन लाख से ज्यादा लोगों से चुनाव प्रभावित होने का खतरा है। लिहाजा इन्हें मुचलका पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

आईजी जोन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक बरेली जोन में 1375 अवैध शस्त्र तथा 1295 अवैध कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। 23 अवैध शस्त्र फैक्टरी भी पकड़ी गई हैं। जोन के नौ जनपदों में पुलिस 1,06,735 लाइसेंसी असलहा जमा करा चुकी है। बड़े पैमाने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। जोन में 403555 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें से 3,05,677 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। मुकदमों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। गैर जमानती वारंट तामील कराते हुए 2719 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जोन में 46 रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जोन में 1,52,167 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन

इस समय फ्लाइंग स्क्वाड और पुलिस को काला धन पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए समय बदल कर अलग-अलग रास्तों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अभी तक 62,90,351 रुपये जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा जोन के सभी जनपदों में 167 किलो मादक पदार्थों की बरामदगी हुई है। एडीजी राजकुमार ने जोन के सभी जनपदों की सोशल मीडिया सेल को सोशल साइट्स पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed