{"_id":"642a84176698a09dea06279b","slug":"bareilly-police-arrested-six-smugglers-involved-in-cow-slaughter-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नदी किनारे संरक्षित पशु को मारने वाले छह मांस तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नदी किनारे संरक्षित पशु को मारने वाले छह मांस तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Mon, 03 Apr 2023 01:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:50 PM IST
सार
दनिया नदी के किनारे शुक्रवार को संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। इसे लेकर ग्रामीणों और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने अवशेष फेंकने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुर क्षेत्र में दनिया नदी किनारे संरक्षित पशु की हत्या करने के बाद अवशेष फेंकने की घटना का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। छह मांस तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बता दें कि पड़री हलवा व मिलक कलारा गांव के बीच दनिया नदी के किनारे शुक्रवार को संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। इसको लेकर ग्रामीणों और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही अवशेषों को भी जमीन में दफन कराया था। इसके बाद से पुलिस तस्करों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को दानिश, शाहिद और गुड्डू निवासी धौराटांडा, जहूर अहमद, नन्हे और अनवार अहमद निवासी भोजीपुरा को गिरफ्तार किया। इनमें से शाहिद गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
आरोपियों ने संरक्षित पशु को मारने की बात स्वीकार की है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा अजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से मांस तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन