फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly pm modi visited trishul airbase welcomed by cm yogi and others

बरेली: त्रिशूल एयरबेस पहुंचे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Sat, 18 Dec 2021 05:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Dec 2021 05:06 PM IST
सार

पीएम मोदी के त्रिशूल एयरबेस दौरे के दौरान जनप्रतिनिधियों ने एम्स और आईटी पार्क की मांग की जिसे लेकर पीएम ने उन्हें आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Bareilly pm modi visited trishul airbase welcomed by cm yogi and others
शाहजहांपुर में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जाने के लिए त्रिशूल एयरबेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। फिर बरेली के पांच विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान विधायकों ने एम्स और आईटी पार्क बनवाने की मांग रखी, इस पर उन्हें प्रधानमंत्री से आश्वासन भी मिला।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोपहर 12.10 बजे पहुंचना था। पर वह दोपहर करीब 12.33 बजे पहुंचे। फिर मुलाकात के बाद वह शाहजहांपुर के लिए हेलीकॉप्टर से गए। उनके साथ मुख्यमंत्री भी रवाना हुए।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह करीब 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद एयरफोर्स की गाड़ी से मुख्यमंत्री वीआईपी लाउंज पहुंचे, जहां विधायकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने करीब 30 मिनट तक विधायक से बरेली के विकास कार्यों और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed