फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly on 17th position in smart city ranking

बरेली स्मार्ट सिटी रैंकिंग में 17वें पायदान पर

Tue, 07 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
bareilly on 17th position in smart city ranking
बरेली। बरेली ने स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में 12पायदान की छलांग लगाकर देशभर में 17वां स्थान हासिल किया है। प्रदेश में पांचवां स्थान बरकरार रखा है। अप्रैल के कार्यों के आधार पर जारी हुई स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बरेली को 29वां स्थान मिला था। अधिकारी जुलाई में जारी होने वाली रैंकिंग में और बेहतर प्रदर्शन का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्रालय ने मई में देश के 100 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग जारी की थी। यह रैंकिंग अप्रैल में विकास कार्यों की प्रगति के आधार पर जारी की गई थी। इसमें बरेली को 29वां स्थान मिला था। अब मई के कार्यों की प्रगति के आधार पर तीन जून को रैंकिंग जारी की गई तो बरेली को 17वां स्थान मिला है। अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल माह की रैंकिंग में भी बरेली का प्रदर्शन अच्छा हो सकता था, लेकिन उपभोग के आंकड़े फीड नहीं हो पाए थे। मुरादाबाद, सहारपुर आदि मंडल बरेली से काफी पीछे हैं। बरेली को 82.96 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

इन मानकों के आधार पर जारी हुई है रैंकिंग
- प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति, फंड ट्रांसफर और उपयोगिता, उपयोगिता प्रमाणपत्र, एडवाइजरी मीटिंग, फ्रेमवर्क, आउटपुट, इंटर्नशिप, परफार्मेंस।
प्रदेश में टॉप टेन रैंकिंग वाले शहर
शहर रैंक स्कोर ओवरआल रैंक
आगरा 1 123.96 4
वाराणसी 2 122.85 5
लखनऊ 3 99.22 10
प्रयागराज 4 90.22 15
बरेली 5 82.96 17
मुरादाबाद 6 62.83 29
सहारनपुर 7 55.83 35
कानपुर 8 54.18 39
अलीगढ़ 9 48.52 46
झांसी 10 32.79 60
ये है पिछला रिकॉर्ड
शहरी विकास मंत्रालय की ओर से वर्ष 2015 में स्मार्ट सिटी रैंकिंग जारी करने का काम शुरू हुआ था। बरेली इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में शामिल हुआ। पहली बार शहर की रैंक 95वीं थी, लेकिन इसके बाद तेजी से काम हुआ। वर्ष 2019 में 56वीं, वर्ष 2020 में 48वीं, वर्ष 2021 में 35वीं रैंक मिली थी। मार्च और अप्रैल 2022 में बरेली को 29वीं रैंक मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 से अधिक चल रहे प्रोजेक्ट
स्मार्ट सिटी के तहत इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तेजी से काम कर रहा है। इसके अलावा कुतुबखाना ओवरब्रिज, अर्बन हाट में मल्टी स्टोरी पार्कि ंग, म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन जिम आदि पर काम चल रहा है। मेजर सड़कों का निर्माण पूरा होने को है। विकास भवन मार्ग, रोटरी निर्माण आदि का कार्य भी चल रहा है। इसके अलावा स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं। कुछ में काम होना बाकी है।

स्मार्ट सिटी रैंकिंग में जबर्दस्त उछाल आया है। यह सभी की मेहनत का नतीजा है। अगली रैंकिंग में बरेली का प्रदर्शन और बेहतर होगा। जहां कमियां रहीं हैं उन्हें दूर किया जाएगा। - भूपेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed