{"_id":"586ffc9e4f1c1b076515a459","slug":"bareilly-om-puri-in-the-film-are-made-of-the-vast-compounder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के विशाल की फिल्म में ओमपुरी बने हैं कंपाउंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के विशाल की फिल्म में ओमपुरी बने हैं कंपाउंडर
बरेली।
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
ompuri
- फोटो : ompuri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादें शेष... ओमपुरी
अपनी जिंदादिली, हरफनमौला अंदाज और बेबाक टिप्पणी से हमेशा लाइम लाइट में रहने वाले उम्दा अभिनेता ओमपुरी हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें साथ रहेंगी। जाते- जातेे वे एक याद बरेली को भी दे गए हैं। सुभाषनगर में रहने वाले विशाल विजय कुमार की लिखी फिल्म में उन्होंने कंपाउंडर का अभिनय किया है। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। सनी देओल की घायल वंस अगेन समेत कोयलांचल, चितकबरा, विकल्प, ग्लोबल बाबा जैसी फिल्म लिखने वाले विशाल विजय कुमार ने रामभजन जिंदाबाद फिल्म लिखी है। यह फिल्म बरेली से काफी कनेक्ट है, जुबान यहीं की है। कहानी में चिरौंजी गांव है जहां ओमपुरी ओमप्रकाश नाम के सरकारी कंपाउंडर बने हैं। वह एक स्कैम करते हैं फिर उसी में मजेदार हालात बनते है। यह फिल्म पॉलिटिकल सटायर है। विशाल कुमार ने बताया कि फिल्म बाराबंकी के अहरामऊ गांव में शूट की गई है। इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा, अभय जोशी, चक दे इंडिया फेम सीमा आजमी, रंजीत भी अभिनय कर रहे हैं। विशाल के पिता विजय कुमार नलकूप विभाग से सेवानिवृत्त हैं और मां गृहणी हैं। अब वे मुंबई में ही रह रहे हैं। विशाल दिवाली पर बरेली स्थित अपने घर आए थे। विशाल का लेखन बालाजी टेलीफिल्म के धारावाहिक कहानी घर- घर की से शुरू हुआ।
म्यूजिक रिलीज पर हुआ था विवाद - ओमपुरी ने लो बजट की फिल्म राजभजन जिंदाबाद की म्यूजिक रिलीज पर आमिर खान की दंगल के प्रचार पर टिप्पणी की थी। जिस पर बाद में काफी विवाद भी हुआ था।