फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Om Puri in the film are made of the vast compounder

बरेली के विशाल की फिल्म में ओमपुरी बने हैं कंपाउंडर 

Sat, 07 Jan 2017 01:59 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sat, 07 Jan 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Om Puri in the film are made of the vast compounder
ompuri - फोटो : ompuri
यादें शेष... ओमपुरी 
विज्ञापन

अपनी जिंदादिली, हरफनमौला अंदाज और बेबाक टिप्पणी से हमेशा लाइम लाइट में रहने वाले उम्दा अभिनेता ओमपुरी हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें साथ रहेंगी। जाते- जातेे वे एक याद बरेली को भी दे गए हैं। सुभाषनगर में रहने वाले विशाल विजय कुमार की लिखी फिल्म में उन्होंने कंपाउंडर का अभिनय किया है। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी। सनी देओल की घायल वंस अगेन समेत कोयलांचल, चितकबरा, विकल्प, ग्लोबल बाबा जैसी फिल्म लिखने वाले विशाल विजय कुमार ने रामभजन जिंदाबाद फिल्म लिखी है। यह फिल्म बरेली से काफी कनेक्ट है, जुबान यहीं की है। कहानी में चिरौंजी गांव है जहां ओमपुरी ओमप्रकाश नाम के सरकारी कंपाउंडर बने हैं। वह एक स्कैम करते हैं फिर उसी में मजेदार हालात बनते है। यह फिल्म पॉलिटिकल सटायर है। विशाल कुमार ने बताया कि फिल्म बाराबंकी के अहरामऊ गांव में शूट की गई है। इस फिल्म में कुलभूषण खरबंदा, अभय जोशी, चक दे इंडिया फेम सीमा आजमी, रंजीत भी अभिनय कर रहे हैं। विशाल के पिता विजय कुमार नलकूप विभाग से सेवानिवृत्त हैं और मां गृहणी हैं। अब वे मुंबई में ही रह रहे हैं। विशाल दिवाली पर बरेली स्थित अपने घर आए थे। विशाल का लेखन बालाजी टेलीफिल्म के धारावाहिक कहानी घर- घर की से शुरू हुआ।  

म्यूजिक रिलीज पर हुआ था विवाद - ओमपुरी ने लो बजट की फिल्म राजभजन जिंदाबाद की म्यूजिक रिलीज पर आमिर खान की दंगल  के प्रचार पर टिप्पणी की थी। जिस पर बाद में काफी विवाद भी हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed