फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Now the Banking is also sealed, guarded at 24 points

बरेलीः अब बानखाना भी सील, 24 प्वाइंट पर रहेगा पहरा

Tue, 19 May 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Now the Banking is also sealed, guarded at 24 points
पुुलिस ने सील किया बानखाना जाने वाला रास्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चार घंटे बाद कोरोना संक्रमित को लेने आई टीम, साथी रात में उठाए

विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर के बानखाना में बर्फखाने का इलाका भी कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से नया हॉटस्पॉट बनने जा रहा है। मंगलवार सुबह से यहां सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता किए जाएंगे। रात में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने इलाके में घूमकर जायजा लिया और प्वाइंट चिह्नित किए।
बानखाना में मुंबई से आए युवक को शाम छह बजे करीब आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई। इससे पहले ही उसे घर में क्वारंटीन किया गया था। देर रात करीब दस बजे पीपीई किट पहने आई स्वास्थ्य टीम उसे अस्पताल ले गई। देर रात करीब 11 बजे टीम उन तीन लोगों को लेने पहुंची जो उसके साथ मुंबई से आए थे। चर्चा तो यह भी है कि क्वारंटीन किए गए यह लोग घर में बैठने की बजाय गलियों में घूमते नजर आते थे हालांकि पुलिस या स्वास्थ्य विभाग ने इस चर्चा से इंकार किया।
विज्ञापन

इधर, एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देश पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने टीम के साथ गलियों का मुआयना किया। बताया कि करीब चार सौ मीटर दायरे को सील किया जाएगा। अभी तक 24 प्वाइंट देखे गए हैं जहां से आवागमन बंद किया जाना है। बाकी कुछ बढ़ भी सकते हैं। तीन शिफ्टों में करीब सौ पुलिसकर्मियों का स्टाफ यहां तैनात रहेगा। बानखाना के लोगों को घर में ही जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाएगा और कोई अंदर बाहर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed