फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly News: Police caught an illegal weapon factory in Bhojipura, one accused arrested

Bareilly News: कब्रिस्तान के पास बनाए जा रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने बरामद किया जखीरा, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 04:44 PM IST
सार

भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि सरगना समेत दो आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
Bareilly News: Police caught an illegal weapon factory in Bhojipura, one accused arrested
पुलिस ने बरामद किए अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के समीप अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर मौके से देसी बंदूक, रिवॉल्वर, पौनिया, रायफल, तमंचे समेत अर्धनिर्मित तमंचे और इन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरगना सहित दो आरोपी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धौंराटांडा के समीप गांव मुड़िया हाफिज के कब्रिस्तान के पास से अवैध हथियार बनाते धौंराटांडा निवासी खतीब उर्रहमान उर्फ खतीब को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गये। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, एक पौनिया 315 बोर, एक बंदूक व देसी रिवॉल्वर और कारतूस समेत भारी मात्रा में अर्धनिर्मित तमंचे व बंदूके मिली हैं। शस्त्र बनाने के उपकरण भी मौके से बरामद हुए। 

विज्ञापन

सौरभ है गैंग का सरगना 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाने के गैंग का सरगना सौरभ है।, जो भोजीपुरा के ही बिबियापुर का रहने वाला है। सौरभ तमंचा बनवाने में सहयोग के साथ हथियारों की सप्लाई करता है। सौरभ उर्फ अर्पित के खिलाफ भोजीपुरा थाने में जानलेवा हमले, बलवा, आर्म्स एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bareilly News: Police caught an illegal weapon factory in Bhojipura, one accused arrested
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

तीसरा आरोपी लालाराम पुत्र तेजपाल निवासी मुड़िया हाफिज तमंचा बनाने का काम करता है। शस्त्र बनाने की फैक्टरी काफी समय से चल रही थी। पुलिस ने खतीब को जेल भेज दिया। फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

देसी असलहा बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे

प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह ने बताया कि अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने वाले आरोपी मोटा मुनाफा कमाते थे। एक 315 बोर का तमंचा साढ़े चार से पांच हजार रुपए तक, रायफल 10 से 15 हजार, रिवॉल्वर 20 हजार रुपये की बेचते थे। सौरभ तमंचा सप्लाई करने का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed