फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly news Neeraj Nayan Das elected as Mahant

बरेली: दावेदारी के बाद विधि विधान से हुआ नीरज नयन दास का पट्टाभिषेक

Sun, 12 Jun 2022 04:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Jun 2022 04:07 PM IST
सार

मठ के महंत कमलनयन दास के गोलोकवासी होने के बाद उनके उत्तराधिकारी नीरजनयन दास का पीठाधीश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया गया है। स्व. कमलनयन दास की सत्रहवीं भी संपन्न हुई। 
 

विज्ञापन
Bareilly news Neeraj Nayan Das elected as Mahant
स्वामी नीरजनयन दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के श्रीतुलसी मठ के नए महंत के अभिषेक के दौरान सुबह एक अन्य संत दिनेश्वर नाथ दास ने महंत पद के लिए दावेदारी कर दी। इसे लेकर आयोजन के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर किला फोर्स पहुंच गई। हालांकि अन्य संतों के समझाने और हस्तक्षेप के बाद स्वामी नीरजनयन दास का अभिषेक किया गया। जयकारों से तुलसी मठ परिसर गूंजने लगा।
विज्ञापन


मठ के महंत कमलनयन दास के गोलोकवासी होने के बाद उनके उत्तराधिकारी नीरजनयन दास का पीठाधीश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया गया है। स्व. कमलनयन दास की सत्रहवीं भी संपन्न हुई। 
विज्ञापन


श्रीठाकुर जी महाराज स्थल तुलसीदास ट्रस्ट द्वारा संचालित और अखिल भारतीय रामानंदीय वैष्णव निर्मोही अखाड़े से संबद्ध तुलसी मठ में कार्यक्रम का आयोजन अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बरेली मंडल से बड़ी तादाद में संत समाज मौजूद रहा।इनमें जगन्नाथ मंदिर बाबा नारायण दास जी महाराज, सिकलापुर फर्नीचर मंडी बाबा सुन्दरदास मंदिर के दयालदास जी महाराज, रामदास जी महाराज व अन्य, जौहररपुर बाबा नरसिंह दास जी महाराज, अलखनाथ से बाबा कालू गिरी जी महाराज, तपेश्वरनाथ लखनदास जी महाराज, सुभाषनगर बनवारी दास जी महाराज, बक्सर से रामदास जी महाराज, रामपुर मिलख से सियाराम दास जी महाराज, देवचरा सिरोही अमृतदास जी महाराज समेत अन्य संत एवं महंत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed