{"_id":"65e83ac7be3603ba56062a8e","slug":"bareilly-news-lalla-gaddi-and-sarfuddin-surrender-in-court-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सद्दाम के गुर्गे लल्ला गद्दी और सरफुद्दीन ने कोर्ट में किया समर्पण, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सद्दाम के गुर्गे लल्ला गद्दी और सरफुद्दीन ने कोर्ट में किया समर्पण, भेजा गया जेल
Wed, 06 Mar 2024 03:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Mar 2024 03:26 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में सद्दाम समेत 11 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से दो लल्ला गद्दी और सरफुद्दीन ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
लल्ला गद्दी और सरफुद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में गैंगस्टर एक्ट के मामले में बिथरी चैनपुर थाना पुलिस को माफिया अशरफ के साले सद्दाम के साथियों की तलाश है। इनमें से दो लल्ला गद्दी और सरफुद्दीन ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। दोनों को जेल भेज दिया गया। अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी।
विज्ञापन
हाल ही में बिथरी थाने में सद्दाम, मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी, फरहद खां उर्फ गुड्डू, सरफुद्दीन, फुरकान नवी खान, राशिद अली, आरिफ, आतिन जफर, जेल वार्डर मनोज कुमार, शिवहरि अवस्थी और जेल कैंटीन संचालक दयाराम उर्फ नन्हे के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसी दिन दयाराम को जेल भेजा था। सद्दाम बदायूं जेल में तो आतिन रामपुर जेल में बंद हैं। बाकी आठ आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर लल्ला गद्दी और सरफुद्दीन ने गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब कर इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपियों की संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। प्रशासन की मदद से जब्तीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन