{"_id":"62accef9de8732250641af7b","slug":"bareilly-news-fir-against-the-maternal-grandmother-who-threw-the-newborn-in-a-sack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News : नवजात बच्चे को बोरे में बंद कर फेंकने वाली नानी के खिलाफ एफआईआर, बढ़ाई जाएंगी धाराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News : नवजात बच्चे को बोरे में बंद कर फेंकने वाली नानी के खिलाफ एफआईआर, बढ़ाई जाएंगी धाराएं
Sat, 18 Jun 2022 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को झाड़ियो में फेंकने के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमें अब नाम और धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। हालांकि किन धाराओं को बढ़ाया जाएगा और किस के नाम बढ़ेगे इसकी पूर्ण रुप से इज्जतनगर पुलिस ने जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
इज्जतनगर रहपुरा चौधरी में झाड़ियो में मिले बच्चे के मामले में बाल कल्याण समिति दिनेश चंद्रा की संस्तुुति के बाद इज्जतनगर पुलिस ने नानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह मुकदमा सीसीटीवी फुटेज के अनुसार नाम पता शिनाख्त करने के बाद किया गया है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर के मुताबिक अब बच्चे
विज्ञापन
की मौत हो गई है और पुलिस जांच के तहत मामले में धाराएं और नाम बढ़ाएंगी।
दरअसल बच्चे की मां नाबालिग है और उसके बाद भी उसका निकाह करा दिया गया जिसके तहत नाबालिग के पति का मुकदमे में नाम बढ़ाने के साथ ही उस पर पॉक्सो एक्ट व बच्चे को झाड़ियो में छोड़कर भागने वाली नानी पर नाबालिग का विवाह कराने की धाराएं बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय कुमार धीर ने बताया कि इस मामले में धाराएं तो निश्चित तौर पर बढ़ाई जाएंगी लेकिन किन धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
बच्चे की असली मां कौन पता लगाने को भी कहा
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि खुद को नानी बताने वाली महिला ने बच्चे की पैदाइश की तारीख 11 जून बताई थी। जबकी नाबालिग मां ने 12
जून और इसी वजह से बयानो में अंतर देखते हुए बच्चे को किसी के सुपूर्द नहीं किया गया।