फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly news :  Anger erupted against religious comment  

धर्मगुरु की टिप्पणी के खिलाफ फूटा गुस्सा, निकाले गए जुलूस

Sat, 10 Apr 2021 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/शाहजहांपुर/ पीलीभीत
 अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/शाहजहांपुर/ पीलीभीत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 03:19 AM IST
विज्ञापन
bareilly news :  Anger erupted against religious comment  
बरेली में प्रदर्शन... - फोटो : amar ujala

पैग़ंबर ए इस्लाम और मजहब इस्लाम पर एक धर्मगुरु की ओर से की गई टिप्पणी के खिलाफ  शुक्रवार को बरेली और शाहजहांपुर में हजारों मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। पीलीभीत में जुलूस को टालने पर शुक्रवार को मुसलिम समाज के युवाओं ने एक मौलाना को पीट दिया और उनके कपड़े फाड़ डाले।

विज्ञापन


शाहजहांपुर में मुस्लिम समाज के लोग चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों से जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी करते हुए आगे सड़क पर उतर आए।  इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मस्जिद के बाहर ही ज्ञापन देने के लिए इमाम और प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी से अनुरोध किया पर प्रदर्शनकारी नहीं माने। 
विज्ञापन


लोगों का हुजूम मस्जिद के पास से सड़क की ओर पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक मुसलिम समाज के लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। इस बीच एसपी एस आनंद और एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। बाद में शहर इमाम हुजूर अहमद मंजरी, जामा मस्जिद अध्यक्ष तारिक अली खां और ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां के नेतृत्व में अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में महंत को भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एनएसए की कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पीलीभीत में  मुसलिम समाज के लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ निकाले जाने वाले जुलूस को टालने पर शुक्रवार को मुसलिम समाज के युवाओं का गुस्सा भड़क उठा। युवाओं ने मौलाना हाफिज मुतीब को पीट दिया और उनके कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को खदेड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

 उधर, बरेली स्थित दरगाह आला हजरत और खानकाह ताजुशरिया से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के आवाहन पर इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान पर जुटे मुस्लिमों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धर्मगुरु के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। फैजाबाद के शहर काजी अब्दुल मुस्तफा ने कहा कि पैगंबर इस्लाम के लिए जान और माल सब कुर्बान है, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। 


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एडीएम सिटी महेंद्र कुमार दल बल के साथ प्रदर्शन स्थल पहल पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। इधर, दरगाह शाह शराफत अली मियां से जुड़े संगठन हजरत शाह सकलैन एकेडमी की ओर निकाल जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा जहां नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहर के श्यामगंज, कालीबाड़ी, नावल्टी चौराहा, कुतुबखाना आदि मार्गो पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed