फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Maulana Shahabuddin Razvi says CM Mamta Banerjee encouraged fundamentalists

UP News: पश्चिम बंगाल सरकार पर भड़के मौलाना, कहा- कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी

Sat, 11 Feb 2023 02:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 02:15 PM IST
सार

मौलाना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने सून्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों को नजरअंदाज किया है। हज कमेटी, अल्पसंख्यक आयोग और मदरसा बोर्ड में जो लोग नियुक्त किए हैं, वे कट्टरपंथी विचारधारा के हैं। 

विज्ञापन
Bareilly Maulana Shahabuddin Razvi says CM Mamta Banerjee encouraged fundamentalists
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधा है। मौलाना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की हुकूमत ने सून्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों को नजर अंदाज कर दिया है। हज कमेटी, अल्पसंख्यक आयोग और मदरसा बोर्ड जैसे विभागों के अध्यक्ष व चेयरमैन जो नियुक्त किए गए हैं, वे कट्टरपंथी विचारधारा से संबंध रखते हैं। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत का हर व्यक्ति और हुकूमतें कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ है। ये विचारधारा देश को तोड़ने वाली है, मगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसी विचारधारा के लोगों को बढ़ावा दिया है और देश में पनपने का मौका दे रही हैं। मौलाना ने ये बातें शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर में आयोजित नूरी कॉन्फ्रेंस में अपने भाषण में कहीं।

विज्ञापन

'कट्टरपंथियों से घिरी हुई हैं ममता बनर्जी'

मौलाना बरेलवी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की मुस्लिम आबादी में बहुसंख्यक आबादी बरेलवियों की है, जो सूफी विचारधारा रखते हैं। हर जिला और हर एक तहसील व ब्लॉक में बरेलवियों की मस्जिदें व मदरसे हैं। इन्होंने बड़ी तादाद में ममता बनर्जी के चेहरे को देखकर वोट दिया है, मगर ये बात समझ से बाहर है कि मुख्यमंत्री कट्टरपंथी विचारधारा रखने वाले लोगों से क्यों घिरी हुई है। बंगाल के बरेलवी सूफी उलमा ने मुझसे अपना दर्द बयान किया और शिकायत की। इस संबंध में विचार विमर्श करके बहुत जल्द रणनीति बनाई जाएगी। इस मसले का हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed