Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly man dies during dancing at dance floor was badminton player

डांस करते हुए आई मौत: बर्थडे पार्टी में आईवीआरआई कर्मी ने नाचते हुए तोड़ा दम, बैडमिंटन खिलाड़ी थे प्रभात

Fri, 02 Sep 2022 10:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 02 Sep 2022 10:17 PM IST
सार

प्रभात कुमार आईवीआरआई में सीनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। डीडीपुरम के एक होटल में बृहस्पतिवार रात वह अपने एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे थे। प्रभात कुमार ने को डांस करते हुए चार-पांच मिनट ही हुए थे कि अचानक वह गिर गए।

विज्ञापन
Bareilly man dies during dancing at dance floor was badminton player
प्रभात कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौत को शायद किसी बहाने की जरूरत नहीं होती। बृहस्पतिवार रात एक होटल में आयोजित बर्थ डे पार्टी में डांस करते-करते आईवीआरआई कर्मचारी प्रभात कुमार (45) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रभात कुमार आईवीआरआई में सीनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। डीडीपुरम के एक होटल में बृहस्पतिवार रात वह अपने एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे थे। प्रभात कुमार ने पहले यहां एक गाना गाया और फिर डांस फ्लोर पर डांस करने पहुंच गए। मस्ताना अंदाज में डांस करते हुए उन्हें चार-पांच मिनट ही हुए थे कि अचानक वह डांस फ्लोर पर गिर गए। लोगों को लगा कि शायद वह लड़खड़ाकर यूं ही गिर गए हैं और खुद उठकर खड़े हो जाएंगे लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उनके नजदीक पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्वास्थ्य के लिए सजग रहते थे प्रभात

पार्टी में मौजूद डॉ. विनोद पागरानी ने प्रभात की नब्ज और हार्टबीट चेक करने के बाद बताया कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। उन्होंने उनके सीने पर पंप किया, फिर उन्हें एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक प्रभात की सांसें थम चुकी थीं। पूरी तरह फिट रहने वाले प्रभात बैडमिंटन के खिलाड़ी थे और इस पार्टी में भी बैडमिंटन खेलने के बाद पहुंचे थे।


हंसमुख और दोस्ताना मिजाज के शख्स के तौर पर पहचान रखने वाले प्रभात की जश्न के माहौल में अचानक हुई मौत ने पलक झपकते पार्टी का माहौल गमगीन कर दिया। शुक्रवार को उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें उनके डांस करने और फिर डांस फ्लोर पर गिरकर दम तोड़ देने का पूरा वाकया कैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed