फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Lucknow Highway: Just nine months more jam at Hulasangra crossing

बरेली-लखनऊ हाईवेः हुलासनगरा क्रॉसिंग पर अभी नौ महीने और झेलिए जाम

Thu, 25 Mar 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bareilly-Lucknow Highway: Just nine months more jam at Hulasangra crossing
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ओवरब्रिज के पिलर्स की जांच के लिए नहीं आई आईआईटी बीएचयू की टीम

विज्ञापन
बरेली। लखनऊ-बरेली हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण में अभी नौ माह और लग जाएंगे। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने बताया कि क्रॉसिंग के पिलर्स की टेक्निकल जांच के लिए आईआईटी बीएचयू की टीम के न आने से देरी हो रही है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने दिसंबर तक काम पूरा होने की बात कही है।
सपा के शासनकाल में वर्ष 2014 में हाईवे का निर्माणकार्य ऐरा कंपनी ने शुरू किया था, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कंपनी काम बंद कर भाग गई। नतीजतन दूसरी कं पनी को शेष काम का ठेका देकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी और मीरानपुर कटरा के बीच हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा न होने के कारण आए दिन जाम लगता है। जाम में आम लोगों के साथ ही मंत्रियों और अधिकारियों के वाहन भी फंसते रहते हैं।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर आए दिन भीषण जाम लगने पर प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मंडलायुक्त और एनएचएआई के परियोजना निदेशक से निर्माण कार्य की प्रगति जानी। मंडलायुक्त के मुताबिक, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने प्रमुख सचिव को बताया कि पिलर्स की रेलवे ने आईआईटी से टेक्निकल जांच कराने को कहा था। आईआईटी रुड़की के इनकार करने पर अब आईआईटी बीएचयू से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पिलर्स के ऊपर गार्डर रखे जा सकेंगे। उन्होंने ओवरब्रिज का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचआई ने पहले मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कराने का वादा तत्कालीन मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद से किया था, लेकिन आईआईटी रुड़की ने पिलर्स की तकनीकी जांच करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आईआईटी बीएचयू से जांच कराने का निर्णय लिया गया। तब जून तक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाने की बात कही गई थी, लेकिन अब दिसंबर से पहले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

होली पर न लगे जाम... मंडलायुक्त ने डीएम को दिए निर्देश

बरेली। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने कहा कि हुलासनगरा क्रॉसिंग पर आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम शाहजहांपुर को निर्देश दिए हैं। उनसे कहा गया है कि होली पर क्रॉसिंग पर अतिरिक्त पुलिस की व्यवस्था की जाए। अगर कोई वाहन ओवरटेक कर दूसरी साइड से निकलने की कोशिश करे तो उस पर कार्रवाई करें और कोई वाहन खराब हो जाए तो उसे तत्काल क्रेन से हटवाएं, ताकि जाम न लग सके।

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर दिन भर जाम

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। ट्रेनों को गुजारने के लिए बार-बार रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने से बुधवार को भी पूरे दिन हुलासनगरा पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

होली से पहले दिन में पांच से सात मिनट के अंदर हुलासनगरा क्रॉसिंग से एक ट्रेन गुजरती है। लिहाजा क्रॉसिंग को बार-बार बंद किया जाता है। ट्रेन गुजरने के बाद क्रॉसिंग खुलता है तो तो नेशनल हाईवे पर गड्ढों की वजह से ट्रैफिक तेजी से नहीं निकल पाता। इसी कारण यहां जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया जो शाम होने तक जारी था। पूरे दिन वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed