जोगी नवादा गोलीकांड: बरेली में पुलिस ने भाजपा नेता के भतीजे को भेजा जेल, अन्य आरोपियों की तलाश
बरेली के जोगी नवादा में महिला वकील के परिवार में फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले की रिपोर्ट में 11 लोग नामजद कराए गए। इनमें मुख्य आरोपी सौरभ रौठार को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के जोगी नवादा में महिला वकील के परिवार पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी सौरभ राठौर को बारादरी पुलिस ने जेल भिजवा दिया। सौरभ इलाके के निवासी भाजपा नेता का भतीजा है, जिसके तार उत्तराखंड की एक मंत्री से भी जुड़े हैं।
सौरभ राठौर सम्राट जोगी नवादा क्षेत्र के अशोक नगर का निवासी है। उसे पुलिस ने तीन दिन पहले पकड़ लिया था। तब से अब तक उससे पूछताछ की जा रही थी। आला कत्ल बरामद होने में दिक्कत आ रही थी। अब 99 बीघा ग्राउंड के पास से सौरभ की गिरफ्तारी दिखाई गई है।
उसके पास से उस तमंचे की भी बरामदगी पुलिस ने दिखाई है जिसे घटना में इस्तेमाल किया गया था। सौरभ से पुलिस ने घटना में शामिल और लोगों के बारे में जानकारी की है। उसका भाई टिंकू राठौर भी बरेली में ही बताया जा रहा है। जल्दी ही पुलिस टिंकू की भी गिरफ्तारी कर सकती है।
छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण: महादेव धर्मशाला पर गरजा बुलडोजर, कई इमारतें और दुकानें ध्वस्त; लोगों में अफरा-तफरी
वैसे टिंकू भी ठीक उसी तरह पुलिस के पास सरेंडर करने की तैयारी में है जैसे सौरभ ने वकील के जरिये किया था। जाहिर है कि भाजपा नेता के जरिये आरोपियों के तार उत्तराखंड की एक मंत्री से जुड़े हैं। इसकी वजह से बारादरी पुलिस उस शिद्दत से दबिश नहीं दे पा रही है जैसी आम लोगों के मामले में देती है।
दो आरोपियों के नाम बाहर, एक का बढ़ाया
शाम के वक्त जोगी नवादा चावल मंडी में आरोपियों ने महिला वकील रीना सिंह के पति व ससुरालवालों पर फायरिंग की थी। लाठी डंडों से भी हमला किया था। इसमें वकील के पति समेत कई लोग घायल हो गए। रीना सिंह ने कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कई अज्ञात को शामिल किया था। इनमें से गोपाल मिश्रा और अमित राठौर ने अधिकारियों को पत्र देकर खुद को इस घटनाक्रम से अलग बताया था।
इनके दावों की सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज से जांच की गई तो दावा सही निकला। फिर इनरे नाम विवेचना से हटा दिए गए। वहीं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रिंस पटेल नाम के आरोपी की घटना में संलिप्तता पाई गई। उसका नाम शामिल किया गया है। बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि विवेचना में और भी लोगों के नाम फोटो व वीडियो देखकर खोले जा रहे हैं। सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।