{"_id":"6766bace222f01a5ac049833","slug":"many-buildings-and-shops-were-demolished-for-construction-of-corridor-in-gola-gokarnath-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण: महादेव धर्मशाला पर गरजा बुलडोजर, कई इमारतें और दुकानें ध्वस्त; लोगों में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण: महादेव धर्मशाला पर गरजा बुलडोजर, कई इमारतें और दुकानें ध्वस्त; लोगों में अफरा-तफरी
Sat, 21 Dec 2024 06:27 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 21 Dec 2024 06:27 PM IST
सार
गोला गोकर्णनाथ शहर में इन दिनों ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण को इमारतों पर बुलडोजर गरज रहा है। इससे मंदिर परिक्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मची है।
विज्ञापन
प्राचीन कैमी वृक्ष भी काट दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण को लेकर इन दिनों शहर में ध्वस्तीकरण के लिए इमारतों पर बुलडोजर गरज रहा है। इससे मंदिर परिक्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मची है। शनिवार को गोकर्ण तीर्थ के दक्षिण में नगर पालिका परिषद द्वारा वर्ष 2001 में 20 लाख की लागत से बनवाया गया महादेव धर्मशाला और उसके ठीक सामने करीब पांच लाख की लागत से बना महिला स्नानागार ढहाया गया।
विज्ञापन
इससे पहले अंगद धर्मशाला, जिला पंचायत की 13, नगर पालिका परिषद की सात दुकानें और नेडा का सुलभ शौचालय ध्वस्त कराया जा चुका है। ध्वस्तीकरण के बाद स्टेशन रोड से तीर्थ परिक्षेत्र उजाड़ वीरान दिख रहा है। अब यह कार्रवाई मंदिर की ओर बढ़ रही है। मुगलकालीन बताया जाने वाला प्राचीन कैमी वृक्ष शनिवार को कटवा दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि वृक्ष काफी प्राचीन था। जड़ के हिस्से से खराब हो चुका था। विशेषज्ञ से परीक्षण के बाद भविष्य में जोखिम को देखते हुए वृक्ष को कटवाना पड़ा है। महादेव धर्मशाला में करीब डेढ़ दशक से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं योग वेलनेस सेंटर संचालित था, जिसे अब त्रिलोक गिरि मंदिर परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिस स्थान से महादेव धर्मशाला को हटाया गया है। 90 के दशक में यहां एक प्राचीन स्नानागार हुआ करता था, जो जनानखाना के नाम से जाना जाता था। इस प्राचीन स्नानागार को ध्वस्त कराकर वर्ष 2001 में नगर पालिका द्वारा महादेव धर्मशाला बनवाई गई थी।