फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly IVRI receives NAAC A double plus grade in veterinary science

उपलब्धि: पशु चिकित्सा विज्ञान में आईवीआरआई को मिला नैक ए डबल प्लस ग्रेड, सात बिंदुओं पर हुआ मूल्यांकन

Sun, 30 Nov 2025 05:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 05:28 PM IST
सार

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) ने संस्थान को समग्र प्रदर्शन, शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान नवाचार और बुनियादी ढांचे के लिए ए डबल प्लस ग्रेड प्रदान किया है। 

विज्ञापन
Bareilly IVRI receives NAAC A double plus grade in veterinary science
IVRI Bareilly - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) ने ए डबल प्लस ग्रेड दिया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डीम्ड यूनिवर्सिटी में ये पहला संस्थान है, जिसने नैक मूल्यांकन में ए डबल प्लस ग्रेड मिला है।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त के मुताबिक नैक मूल्यांकन में संस्थान को चार में 3.58 सीजीपीए स्कोर हासिल किया है। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय वैज्ञानिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक कर्मचारियों को दिया है। कहा कि ग्रेड सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं है बल्कि पशु चिकित्सा विज्ञान में वैश्विक मानकों तक पहुंच और प्रतिबद्धता की पुष्टि है। देश की खाद्य सुरक्षा और पशुधन समृद्धि के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। अब आईवीआरआई को पशु चिकित्सा अनुसंधान, शिक्षा में विश्व के शीर्ष संस्थानों में स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


नैक ए डबल प्लस ग्रेड समग्र प्रदर्शन, शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान नवाचार, बुनियादी ढांचे के आधार पर तय हुआ। वर्ष 2018 से 2023 तक संस्थान के प्रदर्शन का आलकन और पांच माह पूर्व दो से चार जून तक एनएएसी की ऑन-साइट पीयर टीम ने संस्थान का भ्रमण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


135 वर्षों से पशुओं को दर्द से निजात दिला रहा संस्थान
संयुक्त निदेशक शैक्षणिक डॉ. एसके मेंदीरत्ता ने कहा कि आईवीआरआई की स्थापना वर्ष 1889 में हुई थी। संस्थान ने भारत के पशुधन और पशु रोगों से इलाज और निदान के लिए कई तकनीकी, प्रौद्योगिकी, किट आदि विकसित किए हैं। कहा कि आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. मनीष महावर, एसोसिएट नोडल अधिकारी डॉ. मधु सीएल समेत सभी समिति अध्यक्षों और सदस्यों के सामूहिक प्रयास ने ये उपलब्धि दिलाई है।

सात अहम बिंदुओं पर नैक ने किया संस्थान का मूल्यांकन
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) ने सात मापदंड पर आईवीआरआई का मूल्यांकन किया।
- पाठ्यक्रम- संस्थान के चल रहे स्नातक, स्नातकोत्तर, डॉक्टरेट कार्यक्रम का की गुणवत्ता।
- शिक्षण-अधिगम और मूल्यांकन- आधुनिक शिक्षण पद्धति, निष्पक्ष छात्र मूल्यांकन प्रणाली।
- अनुसंधान, नवाचार और विस्तार- पेटेंट, प्रकाशन, और समाज पर अनुसंधान के प्रभाव।
- बुनियादी ढांचा, सीखने के संसाधन- उन्नत प्रयोगशाला, पुस्तकालय, आधुनिक पशु प्रक्षेत्र।
- छात्र सहायता और प्रगति- छात्रों को दी जा रही फेलोशिप, प्लेसमेंट और परामर्श सेवा।
- शासन, नेतृत्व और प्रबंधन- पारदर्शी और प्रभावी प्रशासनिक ढांचा और वित्तीय प्रबंधन।
- संस्थागत मूल्य, अभ्यास: पर्यावरणीय चेतना, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक आचरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed