फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly in Orange Zone: Mercury reaches below three degrees for the first time in 40 years, alert issued

ऑरेंज जोन में बरेलीः 40 साल में पहली बार तीन डिग्री के नीचे पहुंचा पारा, अलर्ट जारी

Sun, 20 Dec 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bareilly in Orange Zone: Mercury reaches below three degrees for the first time in 40 years, alert issued
भीषण सर्दी के बीच कुछ इस तरह लोग रोडवेज की बसों की में यात्रा करते दिखे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौसम विभाग ने और ठंड बढ़ने की जताई आशंका
विज्ञापन

1981 के बाद शुक्रवार रात में ठंड ने बनाया नया रिकॉर्ड

बरेली। बीते चार दिनों से पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड ने शुक्रवार की रात नया रिकॉर्ड बनाया है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, बीते 40 सालोें में शुक्रवार की रात में सर्वाधिक ठंड पड़ी। पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान में दर्ज भारी गिरावट के चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार लोगों को सतर्क रहकर ठंड से बचाव करने और सेहत का ख्याल रखने का सुझाव दिया गया है। प्रशासन को ठंड से बचाव के लिए उचित व्यवस्थाएं करने को भी कहा गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के उत्तरी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अगले 48 घंटे में और भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। जारी बुलेटिन के मुताबिक, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के असर से आसपास के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है। साथ ही हल्के बादल भी मंडरा रहे हैं। शीतलहर और बादलों के मंडराने से खिल रही धूप भी बेअसर साबित हो रही है। करीब सौ फीसदी तक दर्ज हो रही नमी तापमान में गिरावट की बड़ी वजह बन रही है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, मौसम के पूर्वानुमान को भांपते समय उसकी तीव्रता के आधार पर उसे चार चरणों में विभाजित किया जाता है। इसमें हरा, पीला, नारंगी और लाल कलर कोड के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी ठंड पड़ने की आशंका जताई जाती है। आाशंक ा है कि अगले दो दिनों में शीतलहर का प्रकोप हावी होने के साथ ही, कोहरा और घना हो सकता है। न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री और अधिकतम 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी हुआ था ऑरेंज अलर्ट

करीब छह माह पहले लॉकडाउन में हुई भारी के चलते जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। उस दौरान खेतों में किसान धान की बुवाई कर रहे थे। अन्य फसलें बरबाद न हों, इसलिए बचाव के लिए सुझाव दिया गया था। लॉकडाउन के दौरान झमाझम हो रही बारिश ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे। मई और जून दो माह में 169.4 एमएम बारिश हुई थी। जिसके चलते मई में फरवरी जैसा मौसम था।

चक्रवात के प्रभाव से लुढ़क रहा तापमान

बरेली कॉलेज बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष और पर्यावरण के जानकार डॉ. आलोक खरे के मुताबिक, बीते दिनों अरब सागर में हुई हलचल के असर से दिसंबर में मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई गई थी। आमतौर पर दिसंबर सर्वाधिक कम तापमान वाला माह माना जाता है मगर इस साल चक्रवात के प्रभाव से और गिरावट दर्ज हुई है। उन्होंने मकर संक्रांति तक ठंड का असर रहने की बात कही है।

शनिवार को कुछ यूं रहा मौसम का हाल

शनिवार को भी दोपहर 12 बजे तक कोहरे की चादर में शहर लिपटा रहा। इसके बाद हल्की धूप खिलने लगी। दोपहर एक से तीन बजे तक गुनगुनी धूप खिली। जिसके असर से तापमान में एक डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान शुक्रवार रात 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

क्या कहते हैं ये अलर्ट

  • ग्रीन - कोई खतरा नहीं
  • येलो - खतरा होने की आशंका
  • ऑरेंज - तैयार रहें, मौसम खराब हो सकता है। सावधानी बरतें।
  • रेड- मौसम खराब होने पर भारी नुकसान की आशंका।

बीते पांच दिनों का तापमान

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                दिन अधिकतम न्यूनतम
  • 19 दिसंबर 12.5 2.8
  • 18 दिसंबर 11.6 3.4
  • 17 दिसंबर 11.2 3.3
  • 16 दिसंबर 14.2 5.3
  • 15 दिसंबर 16.9 6.8
  • 14 दिसंबर 18.3 9.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed