फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly ice cream will now be sold in Ghaziabad and Noida

Bareilly News: गाजियाबाद व नोएडा में बिकेगी अब बरेली की आइसक्रीम

Thu, 28 Mar 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Bareilly ice cream will now be sold in Ghaziabad and Noida
बरेली। पराग डेयरी की आइसक्रीम इस बार से गाजियाबाद व नोएडा में भी बिकेगी। अभी तक प्रदेश के 12 जिलों में बरेली की आइसक्रीम बिक रही है। बावजूद इसके फैक्टरी अपनी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही है।
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित पराग डेयरी में 108 करोड़ की लागत से ग्रीन फील्ड प्लांट लगाया गया है। इसी में आइसक्रीम प्लांट भी लगा है। 2022 में शुरू हुए इस प्लांट में रोजाना 10 हजार लीटर आइसक्रीम बनाने की क्षमता है। प्लांट में आइसक्रीम के 63 तरह के उत्पाद बन रहे हैं। जो कि विभिन्न शहरों में भेजे जा रहे हैं। प्रदेश के 12 शहरों में आइसक्रीम भेजने के बाद भी प्लांट को पूरी क्षमता से नहीं चलाया जा रहा है। अभी महज दो से तीन हजार लीटर आइसक्रीम ही प्रतिदिन बनाई जा रही है। वजह यह है कि उत्पादन क्षमता के अनुसार मांग नहीं आ पा रही है। यही कारण है कि पिछले साल 70 लाख रुपये की ही आइसक्रीम बिक पाई। अधिकारी इस बार इसे एक करोड़ रुपये करने का लक्ष्य लेकर चल रह हैं। फैक्टरी के अधिकारियों का कहना है कि एक अप्रैल से मांग बढ़ने की संभावना है। आइसक्रीम के लिए इस बार गाजियाबाद व नोएडा जैसे बड़े शहर चुने गए हैं। यहां डिस्ट्रीब्यूटर बनाकर आइसक्रीम बेची जाएगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


इन शहरों में बिक रही पराग की आइसक्रीम
पराग फैक्टरी से बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के अलावा लखनऊ, मुरादाबाद, अयोध्या, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, मेरठ, हरदोई, अमरोहा में पराग फैक्टरी की बनी आइसक्रीम बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 40 पार्लर, लेकिन चल रहे 25
शहर में पराग डेयरी के 40 आइसक्रीम पार्लर है, लेकिन इनमें से केवल 25 ही चल रहे हैं। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि फ्रीजर नहीं है। अभी फैक्टरी के पास 50 फ्रीजर है। लेकिन इससे चौगुने से ज्यादा फ्रीजर चाहिए। संसाधनों की कमी के कारण शहर में पूरे आइसक्रीम पार्लर नहीं चल पा रहे हैं।


अभी तक यूपी के 12 शहरों में आइसक्रीम जा रही है। इस बार गर्मियों में नोएडा व गाजियाबाद में भी यहां से आइसक्रीम भेजी जाएगी। दोनों बड़े शहर हैं ऐसे में यहां अच्छी मांग निकलकर आने की संभावना है। - मनीष सिंह, जीएम पराग डेयरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed