{"_id":"643f8f7bda7326481105d4f3","slug":"bareilly-hindi-news-report-on-57-people-involved-in-ruckus-after-the-death-of-the-youth-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: युवक की मौत के बाद बवाल काटने में परसौना के प्रधान समेत 57 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: युवक की मौत के बाद बवाल काटने में परसौना के प्रधान समेत 57 लोगों पर रिपोर्ट
Wed, 19 Apr 2023 12:21 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:21 PM IST
सार
सोमवार आधी रात में परसौना निवासी अरकान के साथ यह घटना हुई थी। वह कैंट थाना क्षेत्र की मारिया फ्रोजन मीट फैक्ट्री से भैंस बेचने का भुगतान लेकर घर वापस लौट रहा था तभी गांव से पहले नहर के पास उसकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव परसौना में युवक की मौत के बाद बवाल काटने वाले 17 नामजद समेत करीब 40 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल दरोगा धर्मेंद्र सिंह की ओर से कैंट थाने में प्रधान और उसके बेटे को भी नामजद कराया गया है।
विज्ञापन
भीड़ में से कुछ लोग अतीक और अशरफ से घटना को जोड़कर नारा लगा रहे थे। सोमवार आधी रात में परसौना निवासी अरकान के साथ यह घटना हुई थी। वह कैंट थाना क्षेत्र की मारिया फ्रोजन मीट फैक्ट्री से भैंस बेचने का भुगतान लेकर घर वापस लौट रहा था तभी गांव से पहले नहर के पास उसकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया। परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि बिथरी थाने की टीपी नगर चौकी की चीता बाइक वहां खड़ी है। लोगों ने चीता बाइक के पुलिसकर्मियों और दरोगा से मारपीट कर दी तो वह भाग गए। भीड़ ने पुलिस पर अरकान को दौड़ाकर गोली मारने का आरोप लगाया तो रात में एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंच गए।
विज्ञापन