{"_id":"61ff7b020be7ca0e31386580","slug":"bareilly-gold-worth-4-5-crores-recovered-from-four-citizens-of-west-bengal-and-nepal-a-big-success-for-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पश्चिम बंगाल और नेपाल के चार नागरिकों से 4.5 करोड़ का सोना बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पश्चिम बंगाल और नेपाल के चार नागरिकों से 4.5 करोड़ का सोना बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Sun, 06 Feb 2022 01:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:09 PM IST
सार
सीबीगंज थाने की परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान झुमका तिराहा से एक कार से करीब साढे चार करोड़ रुपये का सोना पकड़ा गया है। कार में पश्चिम बंगाल के तीन और एक नेपाल का नागरिक सवार था। वे लोग सोने से जुड़ा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
सोना बरामद होने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने साढ़े चार करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बरेली पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सीबीगंज थाने की परसाखेड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान झुमका तिराहा से एक कार से करीब साढे चार करोड़ रुपये का सोना पकड़ा गया है। कार में पश्चिम बंगाल के तीन और एक नेपाल का नागरिक सवार था। वे लोग सोने से जुड़ा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने चारों कार सवार और सोने को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वे लोग अलमगीरीगंज के किसी सर्राफ को यह सोना सप्लाई करने आए थे। मामले की सूचना पर प्रेक्षक और आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन