फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly gets one star rank in Jal Jeevan Mission

Bareilly News: जल जीवन मिशन में बरेली को मिली वन स्टार रैंक

Sun, 14 Jan 2024 04:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
Bareilly gets one star rank in Jal Jeevan Mission
बरेली। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत साढ़े चार लाख से अधिक परिवारों को पेयजल देने पर 2536 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अक्तूबर 2022 से मार्च 2023 तक जल जीवन सर्वेक्षण की प्रगति का परिणाम सामने आया तो बरेली को वन स्टार रैंक मिली है। मिशन के तहत 4,13,697 परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओवरहेड टैंकों का निर्माण और पाइप लाइन बिछाते हुए मार्च 2024 तक प्रत्येक घर को जलापूर्ति दी जानी थी, लेकिन कदम-कदम पर अड़चनें आती गईं और देरी होती गई। अब सितंबर 2024 तक पानी पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जल निगम की अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार ने बताया कि वन स्टार रैंकिंग तो पिछले वर्ष की उपलब्धि पर मिली है, लेकिन जल जीवन मिशन में अब बरेली का तीसरा स्थान है। काम मार्च 2024 तक पूरा कराने की तैयारी थी, लेकिन कुछ जगहों की डीपीआर देरी से तैयार हुई। भूमि चयनित न हो पाने से ओवरहेड टैंक का निर्माण अटका। समयसीमा जून तक बढ़वाई गई है। अब एक बार और समयसीमा बढ़ानी होगी। सितंबर 2024 तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिशन एक नजर में
877 पेयजल योजनाओं के 877 ओवरहेड टैंक बनने हैं
130 ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा, 819 का काम शुरू
4,63,709 घरों को कनेक्शन का लक्ष्य
4,13,697 को दिए कनेक्शन
8652 किलोमीटर पाइप लाइन बिछनी है
7688 किलोमीटर पाइप बिछाई गई


वर्जन

जिले में 1877 मजरों तक पाइप लाइन से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति देने के लिए जल जीवन मिशन की स्थापना की गई। सितंबर 2024 तक हर घर को स्वच्छ पेयजल मिल जाएगा। लोगों की जिम्मेदारी है कि पाइप लाइन से पेयजल के लिए कनेक्शन ले लें। -कुमकुम गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed