फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Fire on the third floor of Lotus Apartment on Station Road

बरेलीः स्टेशन रोड पर लोटस अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर लगी आग

Tue, 08 Sep 2020 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Fire on the third floor of Lotus Apartment on Station Road
लोटस अपार्टमेंट में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौथी मंजिल के एक फ्लैट में फंसी वृद्धा को चौकी इंचार्ज ने जान पर खेलकर बचाया
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में पाया काबू

बरेली। स्टेशन रोड स्थित लोटस अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में देर रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। एक बुजुर्ग महिला चौथी मंजिल पर फंस गई तो चौकी इंचार्ज ने जान पर खेलकर उन्हें बाहर निकाला। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
सोमवार रात करीब 12 बजे स्टेशन रोड स्थित लोटस अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित ईंट भट्ठा मालिक महेश कनौजिया के फ्लैट में आग गई। इससे वहां चीखपुकार मच गई। उस समय अपार्टमेंट में रहने वाले ज्यादातर लोग सो चुके थे। जैसे ही लोगों को आग लगने की जानकारी हुई अपार्टमेंट में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग गिरते पड़ते नीचे की ओर भागने लगे। कुछ ही देर में कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल और जंक्शन चौकी इंचार्ज सिद्धांत शर्मा पहुंच गए। उन्होंने पावर कॉरपोरेशन को सूचना देकर फ्लैट की बिजली कटवाई। इसी बीच फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से महेश कनौजिया के तीन कमरों के फ्लैट में काफी नुकसान हुआ है। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को बचाने में छूटा पसीना

चौथी मंजिल पर रहने वाले संदीप कपूर ने बताया कि उनकी बुजुर्ग मां रजनी आहूजा फ्लैट में फंस गई थीं। कमजोर और बीमार होने के चलते वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। पूरे फ्लैट में धुआं भर गया। इससे सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। इसी बीच पहुंचे चौकी इंचार्ज सिद्धांत शर्मा ने फायर ब्रिगेड की टीम से धुआं रोकने वाला मास्क लिया और अंदर घुसकर उन्हें निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के चेहरे पर दिखी दहशत

लोटस अपार्टमेंट में 16 फ्लैट हैं। सभी में परिवार रहते हैं। आधी रात में आग लगने से वहां हड़कंप मचा तो जिसे जिधर मौका मिला भाग निकला। आग के चलते लिफ्ट का इस्तेमाल भी नहीं किया गया। लिहाजा नीचे तक पहुंचने में लोगों की हालत खराब हो गई। सड़क किनारे खड़े लोगों के चेहरे पर आग की दहशत साफ नजर आ रही थी।

टल गया बड़ा हादसा

आग लगने की तपिश आसपास के फ्लैट तक पहुंचने लगी थी लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। लोगों का कहना था कि अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed