{"_id":"620d19aef2f19a422f4a314a","slug":"bareilly-father-strangled-son-and-thrown-him-in-canal-dead-body-found-here-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्लाद बना पिता: तीन साल के बेटे को नहर में डुबोकर मारा फिर वहीं फेंका शव, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्लाद बना पिता: तीन साल के बेटे को नहर में डुबोकर मारा फिर वहीं फेंका शव, ये है वजह
Wed, 16 Feb 2022 09:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:07 PM IST
सार
फिलहाल मामले में आरोपी पिता को उत्तराखंड पुलिस अपने साथ ले गई है। बच्चे के शव का पंचनामा भरकर बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सिरौली कला से लापता हुए तीन वर्षीय मासूम सिवान मलिक के शव को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के ढकिया गांव के नहर से बरामद कर किया। मासूम की हत्या उसके पिता तारिक मलिक ने ही की थी।
दरअसल सिवान मलिक काफी बीमार रहता था और इस बीमारी के चलते तारिक काफी कर्जदार हो गया था। इसी के चलते उसने बच्चे को मारने का फैसला लिया। कल वह अपनी मोटरसाइकिल पर बच्चे को बैठाकर उत्तर प्रदेश की सीमा में ले गया और वहां अपने मूल गांव ढकिया में खेत के समीप नहर में बच्चे को डुबोकर मार डाला और उसका शव वहीं छोड़कर घर आ गया।
बाद में उसने बच्चे के लापता होने की खबर पुलिस को दे दी। पुलिस ने जब मुड़िया, बहेड़ी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तारिक बच्चे को ले जाता हुआ नजर आया। फिलहाल मामले में आरोपी पिता को उत्तराखंड पुलिस अपने साथ ले गई है। बच्चे के शव का पंचनामा भरकर बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।