{"_id":"67427f0e048f2eeca60c4c26","slug":"bareilly-expected-to-get-gift-of-two-memu-trains-in-january-delhi-lucknow-will-operate-bareilly-news-c-4-lko1064-527226-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनवरी में बरेली को दो मेमू ट्रेनों की सौगात मिलने की उम्मीद, दिल्ली-लखनऊ होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनवरी में बरेली को दो मेमू ट्रेनों की सौगात मिलने की उम्मीद, दिल्ली-लखनऊ होगा संचालन
विज्ञापन
बरेली। जनवरी में ट्रेनों की नई समय सारिणी के साथ बरेली को दो मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों की सौगात भी मिलने की उम्मीद है। इन ट्रेनों का संचालन बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ के बीच किया जाएगा। इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा। फिलहाल बरेली-रोजा, बरेली-मुरादाबाद और बरेली-काशीपुर के बीच मेमू ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
नई समय सारिणी के साथ विशेष ट्रेनों के दर्जे को भी खत्म किया जाएगा। जनवरी 2025 से ट्रेनों का संचालन पुराने नंबर से शुरू कर दिया जाएगा। बरेली होते हुए दिल्ली व लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों का रास्ते के ज्यादातर स्टेशनों पर ठहराव नहीं है। मेमू ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव दिया जाएगा।
मेमू ट्रेन में आम ट्रेनों के मुकाबले सीटों की संख्या ज्यादा होती है। अधिकतम 160 किमी की रफ्तार तक दौड़ने वाली इन ट्रेनों का संचालन 200-300 किमी दूरी के स्टेशनों तक किया जाता है। बरेली से लखनऊ और दिल्ली की दूरी 260-270 किमी के आसपास है। इस रूट पर यात्रियों का काफी दबाव भी रहता है। मेमू ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे 50 से ज्यादा मेमू ट्रेनें चलाएगा
कोरोना काल से पहले तक रेलवे लगभग सभी मार्गों पर पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन करता था। 2020 में इनका संचालन बंद कर दिया गया। बाद में पैसेंजर ट्रेनों का संचालन विशेष दर्जा देकर शुरू किया गया और किराया भी बढ़ा दिया गया। अब जनवरी 2025 में फिर से पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे 50 से ज्यादा मेमू ट्रेनें चलाएगा।
-- -- -- -
अन्य ट्रेनों के मुकाबले मेमू ट्रेनें ज्यादा सुविधाजनक हैं। इनमें सीटों की संख्या भी ज्यादा होती है। जनवरी में रेलवे नई समय सारिणी जारी करेगा। बरेली में भी दो रूटों पर मेमू ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है।- राजेंद्र सिंह, पीआरओ
संवाद